बालिकाओं और महिलाओं के लिए निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण शुरू।

ख़बर शेयर करें -

बालिकाओं और महिलाओं के लिए निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण शुरू।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

ढिकुली। बाल कल्याण समिति राइका ढिकुली ने क्लब महिंद्रा के सहयोग से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस से पूर्व अपने कौशल विकास केंद्र में विद्यालय की बालिकाओं और संसाधनविहीन महिलाओं हेतु निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर बालिकाओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत एवं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पर आधारित लोकगीतों की शानदार प्रस्तुति दी।

समिति के प्रयासों की सराहना


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्लब महिंद्रा कॉर्बेट के रिसोर्ट मैनेजर अरिजीत दत्ता ने बाल कल्याण समिति के प्रयासों की प्रशंसा की और भविष्य में भी कौशल विकास प्रशिक्षणों में सहयोग देने का आश्वासन दिया। उत्तराखंड बोर्ड के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने इस पहल को विद्यालय और समुदाय की बेहतरीन साझेदारी बताया। वहीं, कॉर्बेट नेशनल पार्क के वार्डन अमित ग्वासीकोटी ने विद्यालय की पर्यावरण जागरूकता और स्वच्छता से जुड़ी पहलों की सराहना की।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में बाघ का हमला, पानी भरने गई महिला पर झपटा टाइगर, गांव में दहशत का माहौल।

बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल


बाल कल्याण समिति के सचिव ने समिति द्वारा पिछले 7 वर्षों में किए गए कार्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस कौशल विकास केंद्र को कार्यशाला में रूपांतरित कर बालिकाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की योजना बनाई गई है। समिति के अध्यक्ष इंजीनियर ललित मोहन छिमवाल ने क्लब महिंद्रा, कॉर्बेट नेशनल पार्क और समाजसेवियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि भविष्य में ब्यूटी पार्लर, कंप्यूटर और मेहंदी रचना जैसे अन्य निःशुल्क प्रशिक्षण भी शुरू किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  🎉*मेले के समापन में "जय नीम करौली बाबा’ के उद्घोष से गूंज उठा कैंची धाम आस्था के महासागर में उमड़े रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु* 💥*मंदिर समिति ने सुगम दर्शन पर राज्य सरकार, नैनीताल पुलिस कप्तान मंजुनाथ व प्रशासन का जताया विशेष आभार*🙏🏼💐

समाजसेवियों ने दिया योगदान


समिति के कौशल विकास केंद्र में निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण के लिए क्लब महिंद्रा ने 5 मोटर वाली सिलाई मशीनें, व्यवसायी विनय जिंदल ने एक कंप्यूटर सेट व दो सिलाई मशीनें, डॉ. धनेश्वरी घिल्डियाल ने एक सिलाई मशीन, और दिनेश जिंदल ने सिलाई प्रशिक्षण हेतु कपड़ा प्रदान किया। पूर्व पार्षद भुवन डंगवाल ने 50 जोड़ी जूते जरूरतमंद बच्चों को दिए।

यह भी पढ़ें 👉  NEET पुनर्परीक्षा पर नैनीताल पुलिस का सख्त पहरा, 11 परीक्षा केंद्र सुरक्षा घेरे में।

विशिष्ट अतिथि और गणमान्य जन उपस्थित


कार्यक्रम में क्लब महिंद्रा के क्लस्टर एवं एचआर मैनेजर कुलदीप सिंह राना, व्यवसायी विनय जिंदल, दिनेश जिंदल, बाल कल्याण समिति के उपाध्यक्ष प्रो. गोविंद सिंह रावत, कोषाध्यक्ष रमेश चंद्र सिंह बिष्ट, पूर्व अध्यक्ष धीरेंद्र छिमवाल, पूर्व जिला विद्यालय निरीक्षक मदन राम आर्य, समाजसेवी भुवन डंगवाल, पूर्व सैनिक संगठन अध्यक्ष आनंद सिंह कड़ाकोटी, और कई अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में 40 से अधिक बालिकाओं और महिलाओं ने भाग लिया। संचालन चंद्र बहादुर सिंह कन्याल ने किया। प्रधानाचार्य आसाराम निराला ने सभी सहयोगियों का धन्यवाद प्रेषित किया।


ख़बर शेयर करें -