बनभूलपुरा पुलिस ने नशे के सौदागर को दबोचा, 199.15 ग्राम चरस बरामद।

ख़बर शेयर करें -

बनभूलपुरा पुलिस ने नशे के सौदागर को दबोचा, 199.15 ग्राम चरस बरामद।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री रोकने के लिए सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी के नेतृत्व में बनभूलपुरा पुलिस ने एक तस्कर को चरस के साथ गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें 👉  शराब दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी—ओवररेटिंग का बड़ा खुलासा, कई अनियमितताएं उजागर।

गुरुवार को पुलिस टीम गश्त पर थी, तभी सूचना मिली कि एक व्यक्ति गोलापुल से तीनपानी रोड के पास यात्री शेड के समीप चरस की तस्करी कर रहा है। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर अभियुक्त नईम शाह (30) पुत्र नन्हे शाह, निवासी इन्द्रानगर वरसाती, थाना बनभूलपुरा, जिला नैनीताल को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 199.15 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में स्कूल बसों की लापरवाही, सुरक्षा नियम तार-तार—मासूम बच्चों की जान जोखिम में, जिम्मेदार विभाग बेखबर।

आरोपी के खिलाफ थाना बनभूलपुरा में मुकदमा संख्या 53/25, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी पूर्व में भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम में ‘ऑपरेशन प्रहार’: नशे में ड्राइविंग पर पुलिस का कड़ा एक्शन, वाहन सीज-चालक गिरफ्तार।

पुलिस टीम की सराहनीय कार्रवाई:

  • थानाध्यक्ष: नीरज भाकुनी
  • उप-निरीक्षक: जगवीर सिंह
  • कांस्टेबल: भूपेन्द्र सिंह जेष्ठा
  • कांस्टेबल: मौ0 यासीन
  • कांस्टेबल: राजीव कुमार

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।