दर्दनाक सड़क हादसा: दिल्ली निवासी दंपती की मौत।

दर्दनाक सड़क हादसा: दिल्ली निवासी दंपती की मौत।
ख़बर शेयर करें -

दर्दनाक सड़क हादसा: दिल्ली निवासी दंपती की मौत।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

कालाढूंगी: नैनीताल जिले के कालाढूंगी में शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दिल्ली निवासी एक दंपती की कार का टायर अचानक फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। इस हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  कुम्भ-2027 से लेकर सीमांत सुरक्षा तक, मुख्यमंत्री ने खोला विकास का खजाना।

 

 

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नई दिल्ली के झिलमिल कॉलोनी निवासी मोहित पाल (पुत्र स्वर्गीय प्रमोद पाल) और उनकी पत्नी प्रियंका पाल अपने गांव कालाढूंगी जा रहे थे। गड़प्पू क्षेत्र के पास अचानक उनकी कार का टायर फट गया, जिससे वाहन संतुलन खो बैठा और तेज रफ्तार में पेड़ से जा टकराया।

यह भी पढ़ें 👉  पुष्कर सिंह धामी का बड़ा फैसला: राज्यभर की विकास योजनाओं के लिए 102 करोड़ स्वीकृत।

 

 

 

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और कार में फंसे दोनों लोगों को बाहर निकाला। पुलिस ने दोनों के शवों को हल्द्वानी मोर्चरी भेज दिया है और उनके परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  लोक भवन में तीन दिवसीय वसंतोत्सव-2026 का भव्य समापन, आईआईटी रुड़की ने जीती रनिंग ट्रॉफी।

 

 

यह हादसा बेहद दर्दनाक है और इस तरह की दुर्घटनाओं से बचाव के लिए वाहन चालकों को टायरों की नियमित जांच करने और यात्रा के दौरान सतर्क रहने की आवश्यकता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।