हल्द्वानी पुलिस ने दो वांछित वारंटियों को किया गिरफ्तार।

हल्द्वानी पुलिस ने दो वांछित वारंटियों को किया गिरफ्तार।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

हल्द्वानी: एसएसपी नैनीताल के निर्देशानुसार वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत हल्द्वानी पुलिस ने दो फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की है।

यह भी पढ़ें 👉  रात के अंधेरे में खैर के हरे पेड़ पर चली आरी, 5 आरोपी पहुंचे जंगल में कटान करने, AI कैमरों ने बिगाड़ा खेल, दो गिरफ्तार।

गिरफ्तार किए गए वारंटी:

1️⃣ संकेत वर्मा (27 वर्ष) पुत्र शिव कुमार वर्मा निवासी गली नंबर-03, राजपुरा, हल्द्वानी। यह सीसी नंबर 163/2020, धारा 25 आर्म्स एक्ट में वांछित था।
2️⃣ जितेन्द्र गुप्ता उर्फ टिंकू गुप्ता (35 वर्ष) पुत्र मुकेश गुप्ता, निवासी ग्राम वैलेजली लाज, सौरभ होटल के पास, हल्द्वानी। यह प्रकीर्ण फौ0वा0 संख्या 414/2024, धारा 125(3) सीआरपीसी में वांछित था।

गिरफ्तारी टीम:

✔️ उ0नि0 अनिल कुमार
✔️ उ0नि0 नरेन्द्र कुमार
✔️ कानि0 अरविन्द नयाल
✔️ कानि0 सतबीर सिंह

यह भी पढ़ें 👉  भवाली में अंग्रेजी शराब की दुकान पर छापेमारी, ओवररेटिंग का मामला आया सामने, रेट लिस्ट नहीं मिलने पर प्रशासन सख्त, निर्धारित मूल्य पर शराब बेचने के निर्देश।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को हल्द्वानी क्षेत्र से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है। हल्द्वानी पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा ताकि अपराधियों पर शिकंजा कसा जा सके और कानून व्यवस्था बनी रहे।

यह भी पढ़ें 👉  फल-सब्जी मंडियों में खाद्य हानि रोकने पर राष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न, राज्यों के बीच अनुभव साझा कर आधुनिक प्रबंधन व्यवस्था विकसित करने पर जोर।