तेज रफ्तार कंबाइन मशीन ने मचाया कहर, सब्जी लदी गाड़ी पर चढ़ी, युवक गंभीर रूप से घायल।

तेज रफ्तार कंबाइन मशीन ने मचाया कहर, सब्जी लदी गाड़ी पर चढ़ी, युवक गंभीर रूप से घायल।

तेज रफ्तार कंबाइन मशीन ने मचाया कहर, सब्जी लदी गाड़ी पर चढ़ी, युवक गंभीर रूप से घायल।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

गोरखपुर/पटना: मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे चौरीचौरा के कुंदन मार्केट में दर्दनाक हादसा हो गया। गोरखपुर से बिहार के पटना जा रही तेज रफ्तार कंबाइन मशीन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी सब्जी लदी मिनी लोडर गाड़ी पर चढ़ गई। इस हादसे में मिनी लोडर पर पीछे बैठे अनूप (26) पुत्र भीम, निवासी गगहा थाना ग्राम सोहगरवा, बुरी तरह फंस गए।

यह भी पढ़ें 👉  स्पा सेंटरों में नियमों की अनदेखी पड़ी भारी, छह सेंटरों पर कार्रवाई, 30 हजार रुपये जुर्माना वसूला।

एक घंटे तक जिंदगी और मौत से जूझता रहा अनूप

कंबाइन मशीन के पहिए के नीचे दबे अनूप का शरीर कमर से नीचे के हिस्से तक पूरी तरह फंस गया। वह दर्द से कराहता रहा, लेकिन तत्काल उसे बाहर निकालना संभव नहीं हो सका। स्थानीय लोगों और जेसीबी की मदद से मशीन को हटाया गया, तब जाकर करीब एक घंटे बाद अनूप को बाहर निकाला गया।

यह भी पढ़ें 👉  चार राज्यों में चोरी की वारदातें, मुखानी पुलिस के हत्थे चढ़ा इंटर-स्टेट नकबजन गैंग का सदस्य।

डेढ़ घंटे तक रुका फोर लेन मार्ग, चालक हिरासत में

इस हादसे के कारण गोरखपुर-देवरिया फोर लेन मार्ग करीब 1.5 घंटे तक जाम रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कंबाइन मशीन और उसके चालक को हिरासत में ले लिया।अनूप सब्जी लदी मिनी लोडर गाड़ी से चौरीचौरा के कुंदन मार्केट में सब्जी बेचने आया था। हादसे के बाद उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेज दिया गया। इस दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों में प्रशासन के खिलाफ नाराजगी देखी गई।

यह भी पढ़ें 👉  स्मैक के साथ पकड़ा गया 21 वर्षीय युवक, बनभूलपुरा पुलिस ने दर्ज किया NDPS एक्ट में मुकदमा।