शराब की दुकान खोलने के विरोध में महिलाओं का धरना जारी, इंकलाबी मज़दूर केंद्र समेत कई संगठनों का समर्थन।

शराब की दुकान खोलने के विरोध में महिलाओं का धरना जारी, इंकलाबी मज़दूर केंद्र समेत कई संगठनों का समर्थन।
ख़बर शेयर करें -

शराब की दुकान खोलने के विरोध में महिलाओं का धरना जारी, इंकलाबी मज़दूर केंद्र समेत कई संगठनों का समर्थन।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक


महिलाओं द्वारा शराब की दुकान खोलने के विरोध में चल रहा धरना आज भी पूर्ववत जारी रहा। “मात्र शक्ति” के नेतृत्व में हो रहे इस विरोध-प्रदर्शन को आज इंकलाबी मजदूर केंद्र से आए रोहित रोहैला और भुवन चंद्र का भी समर्थन प्राप्त हुआ। दोनों ने धरनास्थल पर पहुंचकर महिलाओं के आंदोलन को नैतिक समर्थन दिया और उनकी मांगों को जायज़ बताया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में महिला दिवस पर विशेष थाना दिवस, 100% शिकायतों का मौके पर निस्तारण।

आज के धरने में रवि के “बिंदास बोल” कार्यक्रम से जुड़े रवि तथा सामाजिक कार्यकर्ता बिरजू मयाल ने भी उपस्थित होकर अपना समर्थन दर्ज कराया। गांव के युवाओं ने भी एकजुट होकर महिलाओं की इस मुहिम को अपना पूरा समर्थन दिया।

यह भी पढ़ें 👉  अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘सेल्फ डिफेंस’ कार्यशाला, SSP नैनीताल ने दिया सशक्तिकरण का संदेश।

धरने में शामिल प्रमुख लोगों में राधा कूर्या, गंगा देवी, दीपा, कविता, विमला, रानी, रजनी, प्रभावती, हेमा, दया, गंगा, दीपक सती, गौरव पाठक, प्रशांत पांडे, गौरव जोशी, केसव बधानी, भास्कर चंद्र, हर्षित, नरेंद्र सिंह बिष्ट, गीता कश्मीरा, गौरव चिन्याल, कमल सिंह बिष्ट, सूरज बिष्ट, गोपाल सिंह कुर्या, मनमोहन पाठक, अमित बिष्ट, शुभम बिष्ट, विजय जलाल, पंकज जलाल आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी नैनीताल मंजूनाथ टीसी का बड़ा संदेश, जनता का बने भरोसा* *जनपद में एलपीजी व ईंधन की आपूर्ति पूरी तरह सुचारु, अफवाह फैलाने और कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की सघन चेकिंग जारी*