मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनवमी व दुर्गा नवमी पर सपरिवार की पूजा-अर्चना, कन्याओं का पूजन कर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनवमी व दुर्गा नवमी पर सपरिवार की पूजा-अर्चना, कन्याओं का पूजन कर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं।
ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनवमी व दुर्गा नवमी पर सपरिवार की पूजा-अर्चना, कन्याओं का पूजन कर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

देहरादून।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनवमी और दुर्गा नवमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में सपरिवार विधिवत पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने श्रद्धा भाव से नौ दुर्गा की प्रतीक नौ कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन भी कराया।

यह भी पढ़ें 👉  जब कप्तान खुद पैदल निकले… SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी ने दिखाई सादगी और जिम्मेदारी, पेश की मिशाल* *पब्लिक ट्रांसपोर्ट और कार-पूलिंग अपनाएं, राष्ट्रहित पहले —दिया ईंधन बचत का संदेश*

मुख्यमंत्री ने कहा कि रामनवमी का पर्व मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है, जो धर्म, सत्य और सदाचार के प्रतीक हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों को रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति व खुशहाली की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने खेल मैदान में संभाला बल्ला, पिथौरागढ़ को मिली आधुनिक क्रिकेट पिच।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि नवरात्रि का यह पावन पर्व शक्ति, साधना और आत्मचिंतन का प्रतीक है। इस अवसर पर कन्याओं के पूजन से समाज में नारी सम्मान और शक्ति की भावना और अधिक सुदृढ़ होती है।