एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में नशे के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, रामनगर के पीपलसाना में अफीम की खेती करने वाला उप प्रधान गिरफ्तार।

एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में नशे के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, रामनगर के पीपलसाना में अफीम की खेती करने वाला उप प्रधान गिरफ्तार।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

नैनीताल: मिशन ड्रग फ्री देवभूमि 2025 के तहत नशे के कारोबार पर नकेल कसने के लिए एसएसपी नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा जिले भर में सघन अभियान चलाने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसी क्रम में रामनगर क्षेत्र में पुलिस ने अफीम की अवैध खेती का खुलासा करते हुए एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  छात्रसंघ चुनाव के अंतिम दौर में मारपीट पर SSP NAINITAL का तत्काल एक्शन, MBPG कॉलेज हल्द्वानी में दो गुटों के बीच विवाद—02 युवक गिरफ्तार, अन्य अराजक तत्वों की पहचान कर गिरफ्तारी की कार्यवाही जारी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामनगर के पीरुमदारा क्षेत्र स्थित पीपलसाना गांव में उप प्रधान जसवंत सिंह द्वारा अपने खेत में अफीम की खेती किए जाने की गुप्त सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने मामले की गहनता से जांच की और राजस्व अधिकारियों के माध्यम से भूमि की पैमाइश कराई। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि भूमि उप प्रधान के नाम है और उसमें अवैध रूप से अफीम की खेती की जा रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  छात्र संघ चुनाव के नामांकन में पुलिस का सख्त पहरा, SSP खुद मैदान में उतरे; हुड़दंग और अव्यवस्था पर रहेगी पैनी नजर।

9 अप्रैल 2025 को एसपी क्राइम/ट्रैफिक डॉ. जगदीश चंद्र (नोडल अधिकारी ANTF), एसपी सिटी श्री प्रकाश चंद्र, सीओ हल्द्वानी श्री नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में रामनगर थाना प्रभारी श्री अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में ANTF, SOG व स्थानीय पुलिस टीम ने सर्च वारंट लेकर जसवंत सिंह के ठिकानों पर दबिश दी। दबिश के दौरान खेत में अफीम की खेती पाई गई, जिसके आधार पर जसवंत सिंह (उम्र 55 वर्ष, निवासी पीपलसाना, थाना रामनगर) को मौके से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के विरुद्ध थाना रामनगर में मु0अ0सं0- 102/25, धारा 8/18 NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रवासी बुद्धिजीवियों के सुझावों से बनेगी उत्तराखंड के विकास की नई रणनीति, सीएम धामी ने साझा की प्राथमिकताएं।

इस कार्यवाही में शामिल प्रमुख पुलिसकर्मी:

  • उ0नि0 मोहन सिंह सौन (प्रभारी ANTF नैनीताल)

  • उ0नि0 संजीत राठौड़ (प्रभारी SOG)

  • उ0नि0 सुरभि राणा, उ0नि0 जोगा सिंह, उ0नि0 गौरव जोशी, उ0नि0 दिनेश जोशी

  • हे0का0 ललित श्रीवास्तव, चन्दन नेगी, संतोष कुमार, राजेन्द्र जोशी, मनमोहन सिंह

  • अन्य पुलिसकर्मी व IRB के जवान

 

नैनीताल पुलिस का यह अभियान “मिशन ड्रग फ्री देवभूमि 2025” को सफल बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

— मीडिया सैल, नैनीताल पुलिस