स्मैक माफिया पर पुलिस का ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! 64.80 लाख की नशे की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार।

स्मैक माफिया पर पुलिस का ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! 64.80 लाख की नशे की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार।

 

 

सब्जी मंडी की आड़ में चल रहा था नशे का खेल, बुलंदशहर से स्मैक लेकर पहुंचा तस्कर पुलिस के जाल में फंसा, हिमाचल में भी खा चुका है जेल की हवा!

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

हल्द्वानी। हल्द्वानी में नशे के सौदागरों के मंसूबों पर नैनीताल पुलिस ने करारा प्रहार किया है। सब्जी मंडी में काम करने की आड़ में नशे का कारोबार करने पहुंचे एक कथित तस्कर को पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने दबोच लिया। आरोपी के कब्जे से 216 ग्राम स्मैक बरामद हुई है, जिसकी कीमत करीब 64 लाख 80 हजार रुपये बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में सनसनीखेज मामला, 56 वर्षीय महिला की मौत पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप!

 

 

कार्रवाई 16 नवंबर को मंडी क्षेत्र के पीडब्ल्यूडी गेट के पास हुई। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत पुलिस संदिग्धों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान टीम के हत्थे चढ़ा सतीश कुमार निवासी ग्राम गालिबपुर, थाना डिबाई, जिला बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश।

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट में पर्यटकों का महाकुंभ! खुलने से पहले ही ढिकाला फुल, 15 नवंबर से शुरू होगा जंगल का रोमांच।

 

 

 

पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह हल्द्वानी की बड़ी मंडी में सब्जी का काम करता है और ज्यादा पैसा कमाने के लालच में अपने गांव के एक व्यक्ति के कहने पर बुलंदशहर से स्मैक खरीदकर लाया था। पुलिस के मुताबिक आरोपी पहले भी हिमाचल प्रदेश में एनडीपीएस के एक मामले में जेल जा चुका है।

 

 

 

अब पुलिस की जांच का फोकस इस बात पर है कि आखिर बुलंदशहर से हल्द्वानी तक फैले इस नशे के नेटवर्क में और कौन-कौन चेहरे शामिल हैं। आरोपी के खिलाफ कोतवाली हल्द्वानी में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  आबकारी विभाग की नाक के नीचे दौड़ रही कच्ची शराब की खेप, आखिर किसकी शह पर चल रहा कारोबार?

 

 

एसएसपी ने सफल कार्रवाई करने वाली टीम को 2,000 रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री के ड्रग फ्री देवभूमि मिशन के तहत पुलिस की इस कार्रवाई ने नशे के कारोबारियों को साफ संदेश दे दिया है कि देवभूमि में नशे का धंधा करने वालों की खैर नहीं।