नैनीताल पर्यटन सीजन: प्रशासन सतर्क, कंट्रोल रूम से लेकर शटल सेवा तक की व्यापक तैयारी।

नैनीताल पर्यटन सीजन: प्रशासन सतर्क, कंट्रोल रूम से लेकर शटल सेवा तक की व्यापक तैयारी।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

नैनीताल, पर्यटन सीजन के दौरान नैनीताल में सुगम यातायात व पर्यटकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। गुरुवार को नैनीताल क्लब में जिलाधिकारी वंदना की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विभिन्न विभागों व संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ व्यापक चर्चा कर कई अहम निर्णय लिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  बाबा केदारनाथ का आशीर्वाद लेकर नई जिम्मेदारी की ओर IPS प्रहलाद नारायण मीणा, फेसबुक पर साझा किया उत्तराखंड के लिए भावुक संदेश, उत्तराखंड में बनाई पहचान, अब देशभर में वन्यजीव अपराध नियंत्रण में उप निदेशक की संभाली कमान, IPS प्रहलाद नारायण मीणा की नई पारी।

प्रशासन शहर में कंट्रोल रूम की स्थापना करेगा, जिससे पर्यटकों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। होटल, टैक्सी सेवाओं में ओवररेटिंग और पर्यटकों से अभद्रता जैसे मामलों पर नजर रखने के लिए विशेष टास्क फोर्स गठित की जाएगी।

शटल सेवा से शहर का ट्रैफिक होगा नियंत्रित
पर्यटक वाहनों का दबाव कम करने के लिए इस बार हल्द्वानी, रानीबाग व गौलापार से शटल सेवा शुरू की जाएगी। बड़ी बसें और टेंपो ट्रेवलर का ट्रायल किया जाएगा। कैंची धाम, भवाली, भीमताल व नैनीताल के लिए शटल सेवा संचालन की योजना है। रुसी बाइपास को वैकल्पिक मार्ग के रूप में प्रयोग किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  SSP मंजूनाथ टीसी की सख्ती का दिखा असर, नैनीताल पुलिस ने 55.25 लाख के 250 गुमशुदा मोबाइल बरामद कर लौटाई लोगों की मुस्कान।

संयुक्त अभियान व सख्त प्रवर्तन
यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस, प्रशासन व परिवहन विभाग संयुक्त अभियान चलाएंगे। अवैध टैक्सी संचालन और अधिक किराया वसूली पर सख्त कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य स्थापना दिवस की तैयारियों में जुटा नैनीताल प्रशासन, शहीदों को श्रद्धांजलि के साथ शुरू होंगे भव्य कार्यक्रम।

जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग को कैंची धाम बाइपास और मोटर पुल निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही रुसी बाइपास मार्ग को सुदृढ़ कर उसमें सभी मूलभूत सुविधाएं एक सप्ताह में उपलब्ध कराने के आदेश दिए गए।

बैठक में संयुक्त मजिस्ट्रेट वरुणा अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक यातायात जगदीश चन्द्र, एसडीएम तुषार सैनी, आरटीओ गुरदेव सिंह सहित होटल एसोसिएशन, व्यापार मंडल व टैक्सी यूनियन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।