एसएसपी नैनीताल ने लिया वायरल वीडियो का संज्ञान, ई-रिक्शा की छत पर लेटकर यात्रा करने वाले व्यक्ति एवं चालक के विरुद्ध मुखानी पुलिस की त्वरित कार्रवाई।

एसएसपी नैनीताल ने लिया वायरल वीडियो का संज्ञान, ई-रिक्शा की छत पर लेटकर यात्रा करने वाले व्यक्ति एवं चालक के विरुद्ध मुखानी पुलिस की त्वरित कार्रवाई।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक व्यक्ति ई-रिक्शा (संख्या- UK04ER0103) की छत पर लेटा हुआ यात्रा करता दिखाई दे रहा है। यह कृत्य न केवल अत्यंत असुरक्षित है, बल्कि यह यातायात नियमों का भी स्पष्ट उल्लंघन है।

यह भी पढ़ें 👉  न्यायालय से जारी वारंटों की शत-प्रतिशत तामील अभियान के तहत बनभूलपुरा पुलिस की कार्रवाई, 02 वारंटी गिरफ्तार

एसएसपी नैनीताल  प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए थाना मुखानी को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। निर्देशानुसार थानाध्यक्ष श्री विजय मेहता के नेतृत्व में एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस अभियान के अंतर्गत उक्त ई-रिक्शा चालक एवं छत पर लेटकर यात्रा करने वाले व्यक्ति को चिन्हित किया गया। जांच के पश्चात रिक्शा चालक जावेद खान पुत्र वख्खन खान, निवासी गफूर बस्ती, वार्ड नंबर-24 के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत ₹2000 का चालान किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  अपराधियों पर कहर, साइबर ठगों पर प्रहार! SSP NAINITAL डॉ. मंजुनाथ टीसी की सटीक रणनीति से अंतर्राष्ट्रीय साइबर सिंडिकेट का खेल खत्म, 05 करोड़ की ठगी में लिप्त, नैनीताल पुलिस, SOG व साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में सरगना समेत 6 गिरफ्तार, 2 किशोर संरक्षण में, भारी मात्रा में मोबाइल, 12 सिम, चेक बुक, आईपैड सहित कई सामग्री बरामद।


वहीं स्टंट करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई।

दोनों व्यक्तियों को सख्त हिदायत दी गई है कि भविष्य में इस प्रकार का खतरनाक एवं गैरकानूनी कृत्य दोबारा न दोहराएं।


जनता से अपील
जनपद पुलिस आमजन से अपील करती है कि कृपया यातायात नियमों का पूर्णतः पालन करें और अपनी तथा दूसरों की सुरक्षा को प्राथमिकता दें।

यह भी पढ़ें 👉  ज्योलीकोट में जल जनित रोगों के मामले पर सांसद अजय भट्ट ने लिया संज्ञान, अधिकारियों को दिए तत्काल रोकथाम के निर्देश।

किसी भी प्रकार के स्टंट, असुरक्षित या नियमविरुद्ध आचरण से बचें — ये न केवल आपके जीवन के लिए, बल्कि अन्य लोगों के लिए भी गंभीर खतरा उत्पन्न कर सकते हैं।

यदि आप इस प्रकार की किसी घटना को देखें, तो कृपया तुरंत निकटतम पुलिस स्टेशन या पुलिस हेल्पलाइन को सूचित करें।

– मीडिया सेल
नैनीताल पुलिस

kj
tara