रामनगर में कांग्रेस कार्यालय की ज़मीन को लेकर फिर विवाद, पुलिस मोके पर मौजूद।

रामनगर में कांग्रेस कार्यालय की ज़मीन को लेकर फिर विवाद।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

रामनगर के रानीखेत रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय को लेकर पुराना विवाद एक बार फिर उभर आया। रविवार को कार्यालय को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मामला गरमा गया, जिसके बाद मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  धनतेरस-दीपावली पर SSP मंजूनाथ टीसी का सख्त एक्शन, जुआरी-नशा तस्करों पर कसेगा शिकंजा; लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों को भी चेतावनी।

स्थिति को गंभीर होते देख कोतवाल अरुण सैनी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौके पर मौजूद पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत और स्थानीय व्यापारी नीरज अग्रवाल से वार्ता की।

यह भी पढ़ें 👉  भगत सिंह कोश्यारी का पर्यटन कारोबारियों को संदेश, पर्यटकों को ऐसा अनुभव दें कि बार-बार रामनगर लौटने का बने मन।

बताया जा रहा है कि कांग्रेस कार्यालय की जमीन को लेकर पहले से विवाद चला आ रहा है। इसी सिलसिले में रविवार को दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पुलिस ने समय रहते हस्तक्षेप कर स्थिति को शांत किया।

यह भी पढ़ें 👉  ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर डीएम ललित मोहन रयाल सख्त, अधिकारियों को कार्यक्षेत्र में रहने के निर्देश।

कोतवाल ने दोनों पक्षों को शांतिपूर्ण समाधान के लिए वार्ता के जरिए आगे बढ़ने की सलाह दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।