लिखित आदेश न आने से महिलाओं का आंदोलन 51वें दिन भी जारी, पाटकोट रोड से शराब दुकान हटाने की मांग पर महिलाएं अडिग।

लिखित आदेश न आने से महिलाओं का आंदोलन 51वें दिन भी जारी, पाटकोट रोड से शराब दुकान हटाने की मांग पर महिलाएं अडिग।
ख़बर शेयर करें -

लिखित आदेश न आने से महिलाओं का आंदोलन 51वें दिन भी जारी, पाटकोट रोड से शराब दुकान हटाने की मांग पर महिलाएं अडिग।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर, 
पाटकोट रोड स्थित शराब की दुकान के विरोध में महिलाओं का धरना आज 51वें दिन भी जारी रहा। धरने पर बैठी महिलाओं ने प्रशासन से यह स्पष्ट मांग दोहराई कि जब तक दुकान को निरस्त किए जाने की लिखित सूची में पाटकोट रोड का नाम नहीं आता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  न्याय व्यवस्था को आधुनिक और जनसुलभ बनाने में ‘जूडिशियम 2.0’ की अहम भूमिका : मुख्यमंत्री धामी

धरने पर बैठी हेमादेवी, पूजादेवी, प्रभावतीदेवी, चनादेवी, मोहनी देवी समेत दर्जनों महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए कहा कि उत्तराखंड के आबकारी आयुक्त द्वारा सात दिन पहले यह बयान दिया गया था कि जहां जनविरोध होगा, वहां शराब की दुकानें पूर्णतः बंद की जाएंगी और लाइसेंस निरस्त होंगे। लेकिन अब तक सरकार या प्रशासन की ओर से निरस्त की गई दुकानों की कोई सूची सार्वजनिक नहीं की गई है, जिससे आंदोलनकारी महिलाओं में रोष है।

यह भी पढ़ें 👉  मेला शुरू होने से पहले मैदान में उतरे आईजी और एसएसपी, कैंची धाम की हर व्यवस्था पर पैनी नजर"

महिलाओं ने दो टूक कहा कि केवल मौखिक आश्वासन नहीं, उन्हें लिखित आदेश और सूची चाहिए, जिसमें यह स्पष्ट हो कि पाटकोट रोड की शराब दुकान निरस्त की जा चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  रसगुल्ले के डिब्बे में छिपा था 'सफेद जहर', पुलिस ने खोला नशे के खेल का राज। मिठास के पर्दे में चल रहा था नशे का धंधा, ऑपरेशन प्रहार में तस्कर गिरफ्तार।

स्थानीय प्रशासन की चुप्पी और आबकारी विभाग की अनदेखी के चलते विरोध और तेज होता जा रहा है। महिलाओं ने कहा कि यह आंदोलन अब सम्मान और सामाजिक सरोकार की लड़ाई बन चुका है, जिसे वे तब तक जारी रखेंगी जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती।