कुमाऊं में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर मंथन, आईजी निवेदिता कुकरेती ने मंडलायुक्त दीपक रावत से की शिष्टाचार भेंट।

ख़बर शेयर करें -

कुमाऊं में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर मंथन, आईजी निवेदिता कुकरेती ने मंडलायुक्त दीपक रावत से की शिष्टाचार भेंट।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

नैनीताल। आईजी कुमाऊं निवेदिता कुकरेती कुमार ने मंगलवार को कुमाऊं मंडलायुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत से उनके नैनीताल स्थित कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान कुमाऊं मंडल में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने को लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली पुलिस की कार्रवाई: 60 पाउच अवैध देसी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।

 

 

बैठक में कुमाऊं मंडल के अंतर्गत आधारभूत सुविधाओं एवं सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के साथ-साथ शासन की प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया गया। दोनों अधिकारियों ने क्षेत्र में बेहतर समन्वय स्थापित कर जनहित से जुड़े कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने पर भी विचार-विमर्श किया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली महिला मुक्केबाजों को किया सम्मानित, कहा—उत्तराखंड की बेटियां रच रही हैं नए कीर्तिमान।

 

 

 

आईजी निवेदिता कुकरेती कुमार ने मंडलायुक्त दीपक रावत को आश्वस्त किया कि शासन की मंशा के अनुरूप कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग आमजन की सुरक्षा और शांति व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पूरी तत्परता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करेगा।

यह भी पढ़ें 👉  शौर्य, सम्मान और संकल्प का संदेश, मुख्यमंत्री धामी ने कारगिल विजय दिवस पर किया युवाओं का आह्वान।

 

 

भेंट के दौरान क्षेत्र में सुशासन, सुरक्षा व्यवस्था और विकास कार्यों के बेहतर क्रियान्वयन के लिए आपसी समन्वय को और मजबूत बनाने पर भी सहमति बनी।


ख़बर शेयर करें -