हल्द्वानी की बेटी भार्गवी रावत ने तैराकी में लहराया परचम, 5 स्वर्ण पदक जीतकर नेशनल टीम में बनाई जगह।

हल्द्वानी की बेटी भार्गवी रावत ने तैराकी में लहराया परचम, 5 स्वर्ण पदक जीतकर नेशनल टीम में बनाई जगह।

हल्द्वानी की बेटी भार्गवी रावत ने तैराकी में लहराया परचम, 5 स्वर्ण पदक जीतकर नेशनल टीम में बनाई जगह।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

हल्द्वानी, 08 जून 2025 –
एसएफआई (स्विमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया) के तत्वावधान में आज मानसखण्ड अंतरराष्ट्रीय स्विमिंग पूल, गोलापार हल्द्वानी में आयोजित नेशनल टीम चयन तैराकी प्रतियोगिता में हल्द्वानी की होनहार छात्रा भार्गवी रावत ने शानदार प्रदर्शन कर सबका दिल जीत लिया।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस की एंट्री और चोर का गेम ओवर! HF Deluxe समेत आरोपी गिरफ्तार।

गोविंदपुरम विठोरिया नंबर-1 की निवासी तथा वुडलैंड सीनियर सेकेंडरी स्कूल की कक्षा 9वीं की छात्रा भार्गवी ने विभिन्न वर्गों में कुल 5 स्वर्ण पदक अपने नाम किए। उन्होंने:

  • 50 मीटर फ्री स्टाइल – स्वर्ण पदक

  • 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक – स्वर्ण पदक

  • 100 मीटर फ्री स्टाइल – स्वर्ण पदक

  • 200 मीटर फ्री स्टाइल – स्वर्ण पदक

  • 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक – स्वर्ण पदक

यह भी पढ़ें 👉  कालाढूंगी पुलिस का नशे के सौदागरों पर शिकंजा, 8.72 ग्राम स्मैक के साथ बाजपुर के दो युवक गिरफ्तार।

के साथ प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और आगामी नेशनल तैराकी प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम में चयन सुनिश्चित किया। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 22 से 26 जून तक उड़ीसा में आयोजित होगी।

भार्गवी की इस अद्भुत उपलब्धि पर उनके परिवार, विद्यालय और पूरे हल्द्वानी क्षेत्र में हर्ष की लहर है। यह सफलता न केवल भार्गवी के कठिन परिश्रम का परिणाम है, बल्कि उत्तराखंड की खेल प्रतिभा को national स्तर पर स्थापित करने की दिशा में एक मजबूत कदम भी है।

यह भी पढ़ें 👉  सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने वाले शिक्षकों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें! पोस्ट-कमेंट से पहले बरतें सावधानी, नियमों के उल्लंघन पर हो सकती है कार्रवाई।

🎉 बधाई हो भार्गवी रावत! 🎉
उत्तराखंड को तुम पर गर्व है