अपर जिलाधिकारी फिंचाराम चौहान को हरिद्वार स्थानांतरण पर भावभीनी विदाई, जिलाधिकारी वंदना सिंह ने दी शुभकामनाएं।

अपर जिलाधिकारी फिंचाराम चौहान को हरिद्वार स्थानांतरण पर भावभीनी विदाई, जिलाधिकारी वंदना सिंह ने दी शुभकामनाएं।

अपर जिलाधिकारी फिंचाराम चौहान को हरिद्वार स्थानांतरण पर भावभीनी विदाई, जिलाधिकारी वंदना सिंह ने दी शुभकामनाएं।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

हल्द्वानी,  कैंप कार्यालय हल्द्वानी में शुक्रवार को एक भावभीन विदाई समारोह आयोजित किया गया, जिसमें अपर जिलाधिकारी फिंचाराम चौहान को उनके जनपद हरिद्वार स्थानांतरण के उपलक्ष्य में सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता जिलाधिकारी वंदना सिंह ने की, जिसमें जिले के समस्त विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  महिला सशक्तीकरण राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल : मुख्यमंत्री

इस अवसर पर जिलाधिकारी वंदना सिंह ने चौहान के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने शासन की योजनाओं को प्रभावी क्रियान्वयन के साथ-साथ अनुशासित और उत्तरदायी प्रशासन का उदाहरण प्रस्तुत किया। उनका व्यवहार सहज, संवेदनशील और प्रेरणादायी रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  पहले बने थे शेर, अब बने बिल्ली, बीच सड़क डंडे लहराकर दहशत फैलाने वालों पर SSP मंजुनाथ का शिकंजा 15 चिन्हित, 08 बालिगों पर कार्रवाई, 07 नाबालिगों की काउंसलिंग, परिजनों पर भी कार्रवाई, वाहन सीज SSP का दो टूक संदेश—“गुंडागर्दी, हुड़दंग और अराजकता बर्दाश्त नहीं, कानून तोड़ोगे तो कार्रवाई भारी पड़ेगी।

फिंचाराम चौहान ने अपने संबोधन में नैनीताल जनपद में कार्य को सौभाग्य और गौरवपूर्ण अनुभव बताया। उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के सहयोग के लिए आभार जताते हुए कहा कि वे नैनीताल की आत्मीयता को सदैव याद रखेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  नशा तस्करी पर काठगोदाम पुलिस का शिकंजा, डोडा पोस्त के साथ 25 वर्षीय युवक गिरफ्तार

कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों द्वारा  चौहान को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

kj
tara