भीमताल: बरसात से पहले आपदा रोकथाम को लेकर बृजवासी ने उठाई आवाज, विभागों से की ठोस कार्यवाही की माँग।

भीमताल: बरसात से पहले आपदा रोकथाम को लेकर बृजवासी ने उठाई आवाज, विभागों से की ठोस कार्यवाही की माँग।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

भीमताल, 27 जून।
बरसातों के मौसम में नगर क्षेत्र को किसी प्रकार की आफत, तबाही या परेशानी से बचाने के लिए सामाजिक कार्यकर्ता पूरन चंद्र बृजवासी ने नगर के संवेदनशील वार्डों, पहाड़ियों, पर्यटन स्थलों, मार्गों एवं गधेरों का स्थलीय निरीक्षण कर प्रशासन एवं संबंधित विभागों को चेताया है। उन्होंने नगर पालिका, सिंचाई विभाग, लोक निर्माण विभाग (PWD), सिडकुल एवं जिला प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  लेखिका श्रेया सिंह की कलम से निकली इंसानियत की पुकार, ‘Whispers of My Soul’ में जिंदगी के अनछुए पहलू।

बृजवासी ने बताया कि वह वर्ष 2016-17 से लगातार इन समस्याओं को लेकर विभागों और प्रशासन से संवाद करते आ रहे हैं, लेकिन आज तक ज़मीनी स्तर पर कोई ठोस सुधार नहीं हुआ है। केवल कागजी कार्रवाई और लीपापोती कर दी जाती है, जिससे जनता की समस्याएँ जस की तस बनी रहती हैं।

उन्होंने निर्माणाधीन जंगलिया गाँव से वार्ड 3 नौल-बिजरौली तक, आईटीआई रोड नौकुचियाताल सड़क मार्ग, वार्ड 6 टीआरसी झील से जुड़ी पहाड़ी, जून स्टेट क्षेत्र, वार्ड 2 करकोटक पहाड़ी से रामनिवास आपदा प्रभावित क्षेत्र, खुटानी नाला, स्टेडियम, बाईपास रोड, ब्लॉक रोड और कॉलोनी मार्केट क्षेत्र का उदाहरण देते हुए बताया कि इन इलाकों में जलभराव, पत्थरों का गिरना और पहाड़ी कटाव जैसी आपदा की आशंका बनी रहती है।

यह भी पढ़ें 👉  दशहरे की खुशियां मातम में बदलीं, रामनगर में कॉलेज छात्र समेत दो युवाओं की दर्दनाक मौत।

उन्होंने माँग की है कि इन संवेदनशील इलाकों में जल्द निरीक्षण कर ठोस कार्रवाई की जाए। विशेषकर ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त करने, पत्थरों के गिराव की रोकथाम, और बरसाती पानी के उचित निकास हेतु ठोस उपाय किए जाएं। ताकि शहरवासियों को राहत मिल सके और आगामी मानसून में किसी बड़े हादसे की आशंका टाली जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव में सीएम धामी का बड़ा ऐलान, पर्यावरण मित्रों के मानदेय पर जल्द होगी बैठक।

बृजवासी ने प्रशासन से अपेक्षा जताई है कि वह केवल आख्या तैयार करने तक सीमित न रहकर, धरातल पर उतरकर समुचित कार्यवाही सुनिश्चित करे।