मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से की शिष्टाचार भेंट।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से की शिष्टाचार भेंट।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

हल्द्वानी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को आर्मी हेलीपैड, हल्द्वानी में देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से शिष्टाचार भेंट कर उनकी कुशलक्षेम जानी।

उपराष्ट्रपति धनखड़ उत्तराखंड के तीन दिवसीय प्रवास के समापन के पश्चात दिल्ली लौटने से पूर्व हल्द्वानी पहुंचे। हेलीपैड परिसर में आयोजित इस भेंटवार्ता में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री और उपराष्ट्रपति के मध्य उत्तराखंड राज्य से जुड़े विविध महत्वपूर्ण विषयों तथा चल रही विकास योजनाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। मुख्यमंत्री ने उपराष्ट्रपति के उत्तराखंड दौरे हेतु उनका आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस यात्रा से प्रदेशवासियों को नई ऊर्जा और प्रेरणा मिली है।

यह भी पढ़ें 👉  अचानक बेस अस्पताल पहुंचे सांसद अजय भट्ट, सफाई और मशीनों के रखरखाव पर उठाए सवाल।

वहीं, उपराष्ट्रपति ने उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, गौरवशाली सैनिक परंपरा तथा विकास की दिशा में राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

यह भी पढ़ें 👉  महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव में सीएम धामी का बड़ा ऐलान, पर्यावरण मित्रों के मानदेय पर जल्द होगी बैठक।

मुख्यमंत्री धामी ने इस अवसर पर ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ के अंतर्गत राज्य के स्थानीय उत्पादों की एक भेंट उपराष्ट्रपति को प्रदान की।

उल्लेखनीय है कि उपराष्ट्रपति का यह दौरा राज्य के विभिन्न सांस्कृतिक एवं शैक्षिक कार्यक्रमों से जुड़ा रहा, जिसके माध्यम से उन्होंने प्रदेशवासियों से सीधे संवाद भी स्थापित किया।

इसके उपरांत मुख्यमंत्री धामी एवं राज्यपाल  गुरमीत सिंह ने संयुक्त रूप से जमरानी बांध परियोजना का हवाई निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा भी लिया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर नगर पालिका के अधिकारी कुंभकर्णी नींद में! दीपावली में बाजार बेहाल, भारी ट्रकों की एंट्री पर कौन लगाएगा लगाम?

इस अवसर पर सांसद अजय भट्ट, विधायक सरिता आर्य, हल्द्वानी मेयर गजराज बिष्ट, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री दीपक मेहरा, मुख्यमंत्री के आयुक्त/सचिव दीपक रावत, आईजी रिद्धिमा अग्रवाल, जिलाधिकारी वंदना, पुलिस अधीक्षक पी.एन. मीणा तथा स्टेशन कमांडर कर्नल जतिन ढिल्लों सहित कई गणमान्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।