रानीखेत रोड पर खून से सना होटल! युवक की संदिग्ध।

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत रोड पर खून से सना होटल! युवक की संदिग्ध।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर (नैनीताल): रानीखेत रोड स्थित ओम होटल में रविवार दोपहर एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान पाटकोट निवासी चंदन पाठक के रूप में हुई है, जो होटल में कर्मचारी के रूप में कार्यरत था। पुलिस हत्या की आशंका जता रही है और मामले की गहन जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंचीधाम जाम से राहत दिलाएगा सैनिटोरियम-रातिघाट बायपास, सांसद अजय भट्ट ने किया शुभारंभ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चंदन पाठक की होटल में ठहरे एक व्यक्ति से कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद हालात बिगड़े और वह मृत पाया गया। पुलिस ने प्रथम दृष्टया हत्या का मामला मानते हुए जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंचीधाम मेले की तैयारियां पूरी करने में जुटा प्रशासन, 15 जून को बाबा नीब करौरी महाराज के जन्मोत्सव पर उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब।

घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और होटल परिसर को सील कर दिया गया। फॉरेंसिक टीम को भी बुला लिया गया है। पुलिस होटल स्टाफ, प्रबंधन और वहां ठहरे लोगों से पूछताछ कर रही है, साथ ही होटल के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में आपदा मित्रों और महिला दल को मिला अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण, आपात स्थिति से निपटने के दिए गुर।

चंदन पाठक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी। क्षेत्र में घटना के बाद तनाव का माहौल है।