‘मित्र पुलिस’ या मौत का कारण? थप्पड़ से आहत BJP नेता के बेटे ने की खुदकुशी।

‘मित्र पुलिस’ या मौत का कारण? थप्पड़ से आहत BJP नेता के बेटे ने की खुदकुशी।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

कालाढूंगी, नैनीताल |
नैनीताल जनपद के कालाढूंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत कोटाबाग पुलिस चौकी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि बीजेपी नेता विशन नागरकोटी के बेटे कमल नागरकोटी ने एक पुलिसकर्मी द्वारा थप्पड़ मारे जाने के बाद मानसिक रूप से आहत होकर आत्महत्या कर ली।

परिजनों का आरोप है कि शुक्रवार देर शाम कमल नागरकोटी बाइक से कहीं जा रहे थे, तभी कोटाबाग पुलिस चौकी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान उन्हें रोका गया। इसी दौरान कथित रूप से उनकी बहस पुलिसकर्मी से हो गई, जिसके बाद सिपाही ने उन्हें थप्पड़ मार दिया।

यह भी पढ़ें 👉  "पहले हत्या, फिर आत्महत्या की कहानी! रामनगर में नवविवाहिता की मौत के मामले में पति समेत चार गिरफ्तार”

परिवार के अनुसार, इसी घटना से आहत होकर कमल ने घर आकर आत्मघाती कदम उठा लिया। मृतक के चाचा रविंद्र सिंह ने पुलिसकर्मी पर गंभीर आरोप लगाए हैं कि सिपाही ने उनके भतीजे के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट की थी।

यह भी पढ़ें 👉  कालाढूंगी पुलिस का नशे के सौदागरों पर शिकंजा, 8.72 ग्राम स्मैक के साथ बाजपुर के दो युवक गिरफ्तार।

परिजनों का आक्रोश, धरना प्रदर्शन

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और स्थानीय लोगों ने कोटाबाग पुलिस चौकी के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उन्होंने दोषी सिपाही के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  लेखिका श्रेया सिंह की कलम से निकली इंसानियत की पुकार, ‘Whispers of My Soul’ में जिंदगी के अनछुए पहलू।

मौके पर पहुंचे कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने परिजनों से मुलाकात की और निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।

प्रशासनिक प्रतिक्रिया

एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर संबंधित पुलिसकर्मी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।