दर्दनाक हादसा: धनारी पैणी भवान मार्ग पर खाई में गिरा वाहन, चालक की मौके पर मौत।

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: धनारी पैणी भवान मार्ग पर खाई में गिरा वाहन, चालक की मौके पर मौत।

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: धनारी पैणी भवान मार्ग पर खाई में गिरा वाहन, चालक की मौके पर मौत।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

उत्तरकाशी, 20 जुलाई 2025 
जनपद उत्तरकाशी के धनारी पैणी भवान मोटर मार्ग पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, राजस्व विभाग और 108 आपातकालीन सेवा की टीम मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  ज्योलीकोट में जल जनित रोगों के मामले पर सांसद अजय भट्ट ने लिया संज्ञान, अधिकारियों को दिए तत्काल रोकथाम के निर्देश।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वाहन में चालक के अलावा कोई अन्य सवार नहीं था।

यह भी पढ़ें 👉  लिफ्ट देने के बहाने 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला से सोने के टॉप्स लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।

✔️ मृतक की पहचान:

नाम: इंद्रपाल सिंह परमार
पिता का नाम: शेर सिंह परमार
निवासी: ग्राम पैणी भवान, धनारी, तहसील डुंडा, जनपद उत्तरकाशी

सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राजस्व विभाग के साथ मिलकर शव को खाई से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई जन्माष्टमी, पुलिस लाइन पहुंचे मुख्यमंत्री धामी

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, हादसा वाहन के अनियंत्रित होकर फिसलने के कारण हुआ।

🚨 प्रशासन की अपील:

प्रशासन द्वारा वाहन चालकों से अपील की गई है कि पर्वतीय मार्गों पर सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं, विशेषकर बरसात के मौसम में जब सड़कों पर फिसलन और दृश्यता में कमी हो सकती है।

kj
tara