अवैध हथियार रखने वालों पर कसा शिकंजा, पंचायत चुनाव से पहले कार्रवाई तेज।

अवैध हथियार रखने वालों पर कसा शिकंजा, पंचायत चुनाव से पहले कार्रवाई तेज।

अवैध हथियार रखने वालों पर कसा शिकंजा, पंचायत चुनाव से पहले कार्रवाई तेज।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

कालाढूंगी, पंचायत चुनाव 2025 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर जनपद भर में अवैध शस्त्र, मादक पदार्थ, नगदी एवं धातु की तस्करी के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  खाद्य प्रतिष्ठानों पर चला आकस्मिक निरीक्षण अभियान, 07 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए भेजे।

इसी क्रम में थाना कालाढूंगी पुलिस ने शुक्रवार को गश्त के दौरान एक युवक को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा, जिसके पास से एक नाजायज रामपुरी चाकू बरामद किया गया। आरोपी के विरुद्ध आयुद्ध अधिनियम की धारा 4/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत।

✅ गिरफ्तार अभियुक्त:

नाम: विशाल आर्या
उम्र: 25 वर्ष
पिता का नाम: कैलाश राम
निवासी: वार्ड नं. 02, काड़ीबैल, निकट पॉलीटेक्निक कॉलेज, थाना कालाढूंगी, जनपद नैनीताल

🔎 गिरफ्तारी का स्थान:

धापला गेट से 100 मीटर अंदर कच्चे रास्ते पर – संदिग्ध स्थिति में पकड़ा गया।

👮‍♂️ गिरफ्तारी टीम:

  • उपनिरीक्षक कृष्ण गिरी

  • कांस्टेबल किशन नाथ

  • कांस्टेबल गगन भंडारी

यह भी पढ़ें 👉  चलती विवेचना पर भ्रामक दुष्प्रचार पड़ा भारी, नैनीताल पुलिस ने जारी किया कड़ा नोटिस, तथ्यहीन और भ्रामक पोस्ट पर नैनीताल पुलिस की सख्ती, देहरादून के X हैंडल से मांगा जवाब।

एसएसपी प्रहलाद मीणा ने कहा कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस की नजर हर संदिग्ध गतिविधि पर है और कानून व्यवस्था को भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

kj
tara