8 साल के मासूम अभय की फिरौती के लिए हत्या, लोगों ने शव रखकर किया सड़क जाम, पुलिस पर लापरवाही का आरोप।

8 साल के मासूम अभय की फिरौती के लिए हत्या, लोगों ने शव रखकर किया सड़क जाम, पुलिस पर लापरवाही का आरोप।

8 साल के मासूम अभय की फिरौती के लिए हत्या, लोगों ने शव रखकर किया सड़क जाम, पुलिस पर लापरवाही का आरोप।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

आगरा/फतेहाबाद, 20 जुलाई 2025 | फतेहाबाद कस्बे की विजय नगर कॉलोनी से करीब 80 दिन पहले लापता हुए आठ वर्षीय अभय प्रताप की हत्या कर दी गई। शनिवार को उसका शव राजस्थान के धौलपुर जिले के मनिया थाना क्षेत्र से बरामद किया गया। शव एक प्लास्टिक के बोरे में भरकर जमीन में दबाया गया था। मासूम की लाश जैसे ही उसके घर पहुंची, इलाके में गहरा आक्रोश फैल गया।

🔴 लोगों ने शव रखकर किया जाम, पुलिस पर लापरवाही के आरोप

जैसे ही शव फतेहाबाद लाया गया, गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने आगरा-फतेहाबाद मार्ग को विजय नगर कॉलोनी के पास जाम कर दिया। शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू हुआ। तकरीबन एक घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा। सूचना पर पहुंचे फतेहाबाद एसीपी अमरदीप लाल और थाना पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया।

📝 परिजन बोले: 24 जून को मिली थी फिरौती की पहली चिट्ठी

परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि

  • 24 जून को पहली फिरौती की चिट्ठी मिली थी।

  • लिखावट देखकर पहचान हो गई थी, पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया।

  • इसके बाद चार और धमकी भरे पत्र आए।

  • एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई और विरोध करने पर गोली मारने की धमकी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  नगर पालिका की मिलीभगत से सरकारी जमीन खुर्द-बुर्द करने का आरोप! रामनगर में बड़ा खेल बेनकाब, कालातीत लीज की जमीन पर निर्माण से मचा हड़कंप!।

 

 

 

🧒 अभय के अपहरण की पूरी कहानी

  • अभय प्रताप (8), पुत्र विजय प्रकाश, निवासी विजय नगर कॉलोनी, कक्षा एक का छात्र था।

  • 30 अप्रैल की शाम लगभग 4 बजे घर के पास से लापता हुआ।

  • पुलिस में अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज हुआ।

  • तलाश के दौरान अज्ञात लोगों ने फिरौती से जुड़ी चिट्ठियां भेजीं।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में करणी सेना पर कपिल नेगी का विस्फोटक बयान! बोले—करणी सेना को रामनगर लाने वाला मैं हूँ,  हिंदू विरोधी कार्य करने का लगाया सेना पर आरोप!

🚓 राजस्थान में खेत से मिली लाश

  • पुलिस को एक संदिग्ध की लोकेशन ट्रैक कर राजस्थान के मनिया थाना क्षेत्र में दबिश देनी पड़ी।

  • वहां एक खेत में प्लास्टिक की बोरी में दबा मिला शव, जिसकी शिनाख्त अभय के रूप में हुई।

यह भी पढ़ें 👉  स्मैक के खेल पर पुलिस का शिकंजा, गफूर बस्ती में नशे के आरोपी की गिरफ्तारी।

🗣️ जनता की मांग: दोषियों का हो एनकाउंटर

  • लोगों ने कहा कि अगर पुलिस समय पर कार्रवाई करती, तो अभय को बचाया जा सकता था।

  • दोषियों के जल्द एनकाउंटर की मांग को लेकर प्रदर्शन हुआ।

📌 पुलिस का बयान

एसीपी फतेहाबाद अमरदीप लाल ने कहा:

“शव को बरामद कर लिया गया है, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दबिश दी जा रही है। दोषियों को जल्द पकड़ा जाएगा।”