एम.पी. हिंदू इंटर कॉलेज में पीटीए की त्रैमासिक बैठक संपन्न, विद्यालय विकास पर हुआ मंथन।

एम.पी. हिंदू इंटर कॉलेज में पीटीए की त्रैमासिक बैठक संपन्न, विद्यालय विकास पर हुआ मंथन।

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

रामनगर, सोमवार।
एम.पी. हिंदू इंटर कॉलेज, रामनगर में शिक्षक-अभिभावक संघ (पीटीए) की त्रैमासिक कार्यकारिणी बैठक विद्यालय परिसर में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता पार्वती बिष्ट ने की, जबकि संचालन सचिव हेम चंद्र पांडे ने किया।

यह भी पढ़ें 👉  असम के पूर्व DGP बीडी खर्कवाल का निधन, DGP दीपम सेठ ने जताया शोक।

बैठक में उपाध्यक्ष एवं प्रधानाचार्य श्री संजीव कुमार शर्मा ने विद्यालय में चल रहे निर्माण कार्यों, नवीन जेनरेटर की खरीद, अग्निरोधक यंत्रों की व्यवस्था, अनुशासन बनाए रखने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों तथा आगामी शैक्षिक गतिविधियों की जानकारी साझा की।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 23 जनसेवा केंद्रों का औचक निरीक्षण, सात निर्धारित स्थल से बाहर मिले; एक केंद्र बंद कराया।

बैठक में उपसचिव इरम जमाल, ऑडिटर प्रदीप पांडे, त्रिभुवन कांडपाल, मौ. ताहिर, सरस्वती नैनवाल, भगवती सती, साइस्ता फरमान, सुनीता बोहरा, यासमीन, माया उपाध्याय, परवीन कुरैशी, मीना असवाल, तुलसी पटवाल, रेखा पाठक, कौसर जहाँ, कमला धोलाखंडी, हेमा पाठक सहित शिक्षक एस.वी. चंद एवं सरला मर्तोलिया सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  स्मैक के साथ पकड़ा गया 21 वर्षीय युवक, बनभूलपुरा पुलिस ने दर्ज किया NDPS एक्ट में मुकदमा।

बैठक में विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता के निरंतर सुधार और छात्रहित में आवश्यक निर्णय लिए गए।