रामनगर में जिला पंचायत सदस्य हेमचंद नैनवाल का भव्य स्वागत।

रामनगर में जिला पंचायत सदस्य हेमचंद नैनवाल का भव्य स्वागत।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

रामनगर, 4 अगस्त 2025।
नैनीताल जिला पंचायत की 16 तालियां सीट से निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य हेमचंद नैनवाल के रामनगर आगमन पर लखनपुर चौक में स्थानीय जनता द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर लोगों ने उन्हें माल्यार्पण कर सम्मानित किया और मिष्ठान वितरण कर खुशी जताई।

अपने स्वागत से अभिभूत हेमचंद नैनवाल ने सभी समर्थकों और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि तालियां जिला पंचायत क्षेत्र के मतदाताओं ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे उस पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि अपने क्षेत्र तथा नैनीताल जनपद के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे और जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम से SSP मंजूनाथ की दीपावली शुभकामनाएं* *पुलिस के जवानों से लेकर जनपदवासियों तक पहुंचाया खुशियों का संदेश, बोले- सुरक्षित मनाएं दीपावली*

स्वागत कार्यक्रम में लखनपुर पर्वतीय सभा के सचिव जितेंद्र बिष्ट, राज्य आंदोलनकारी प्रभात ध्यानी, पुष्कर दुर्गापाल, बॉक्सिंग कोच देवेंद्र भट्ट, नवीन तिवारी, गोविंद सिंह विष्ट, नवेंदु मठवाल, प्रेम नैनवाल, योगेंद्र मनराल, नवेंदु जोशी, कमल जोशी, आसिफ, टी.के. खान, पान सिंह नेगी, मोहन चंद्र तिवारी, एडवोकेट विक्रम मेवाड़ी, प्रेम बिष्ट समेत अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  SSP मंजूनाथ टीसी की सख्ती का दिखा असर, नैनीताल पुलिस ने 55.25 लाख के 250 गुमशुदा मोबाइल बरामद कर लौटाई लोगों की मुस्कान।