भाजपा के दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का पीरूमदारा में आगाज।

भाजपा के दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का पीरूमदारा में आगाज।
ख़बर शेयर करें -

भाजपा के दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का पीरूमदारा में आगाज।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर। भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड द्वारा चलाए जा रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत पीरूमदारा भाजपा मंडल में दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम मेला 2026: बारिश भी नहीं रोक पाई आस्था का सैलाब, 96 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दर्शन।

प्रशिक्षण वर्ग के दौरान संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति तथा सामाजिक दायित्वों से जुड़े विभिन्न विषयों पर उपयोगी और प्रेरणादायक सत्र आयोजित किए गए। कार्यक्रम के चौथे सत्र “हमारी कार्य पद्धति” की अध्यक्षता करने का अवसर भी प्राप्त हुआ, जिसे प्रतिभागियों ने प्रेरणादायक बताया।

यह भी पढ़ें 👉  🚨 "कैंची धाम में अनुशासनहीनता पर 02 पुलिस कर्मियों पर बड़ी कार्यवाही, SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने दिया सख्त संदेश" 🔥 "वर्दी पहनकर अपराध करने वालों को नहीं मिलेगी ढाल, SSP का स्पष्ट ऐलान"

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं को संगठन की नीतियों, विचारधारा और सेवा भावना के साथ समाज के लिए कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष बलदेव रावत सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए मंडल अध्यक्ष और उनकी पूरी टीम की सराहना की गई। वहीं प्रशिक्षण वर्ग में पालक के रूप में निर्मला रावत द्वारा निभाई गई जिम्मेदारी की भी सभी ने प्रशंसा की।

यह भी पढ़ें 👉  *कैंची धाम मेला-2026 के सफल आयोजन पर एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने श्रद्धालुओं, प्रशासन, मंदिर समिति और पुलिस टीम को दिया धन्यवाद।

कार्यक्रम के अंत में सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और आयोजन से जुड़े लोगों का आभार व्यक्त किया गया।


ख़बर शेयर करें -