वोट एक शक्ति है” – छात्राओं को किया गया लोकतांत्रिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक।

ख़बर शेयर करें -

वोट एक शक्ति है” – छात्राओं को किया गया लोकतांत्रिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक।

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

हल्द्वानी, 5 अगस्त 
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशन में मंगलवार को राजकीय महिला महाविद्यालय, हल्द्वानी में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को मतदान के अधिकार और प्रक्रिया के प्रति जागरूक करना था।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन 1905 पर ढिलाई नहीं चलेगी, 30 दिन से लंबित शिकायतों पर विशेष अभियान के निर्देश।

कार्यक्रम के अंतर्गत स्वीप गतिविधियों के माध्यम से छात्राओं को फॉर्म 6, 7, 8 के बारे में जानकारी दी गई, जिनके माध्यम से नाम जोड़ने, हटाने, संशोधन व आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। साथ ही एन.वी.एस.पी पोर्टल एवं टोल फ्री नंबर 1950 की उपयोगिता भी समझाई गई।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में सीएम धामी का सद्भाव संदेश, ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ को बताया भारत की पहचान।

नोडल अधिकारी डॉ. बीना जोशी ने मतदान को “एक शक्ति, एक कर्तव्य, और एक भविष्य” के रूप में परिभाषित करते हुए छात्राओं को लोकतंत्र में उनकी भूमिका के प्रति प्रेरित किया।

यह भी पढ़ें 👉  अंबेडकर जयंती पर भाजपा कार्यशाला, सीएम धामी ने किया नमन, सरोज राणा ने थामा कमल।

इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. ए.के. श्रीवास्तव, प्रो. तेज बहादुर सिंह, डॉ. पूनम आर्य, डॉ. नेहा सिंह, छात्रा रश्मि भट्ट, जानकी आदि मौजूद रहे।