उत्तरकाशी में जलप्रलय: SDRF, NDRF और सेना राहत कार्य में जुटी, जनता की सहायता को तत्पर प्रशासन, टोल फ्री नंबरों पर करें संपर्क।

उत्तरकाशी में जलप्रलय: SDRF, NDRF और सेना राहत कार्य में जुटी, जनता की सहायता को तत्पर प्रशासन, टोल फ्री नंबरों पर करें संपर्क।

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

देहरादून, 05 अगस्त 2025
उत्तराखण्ड के उत्तरकाशी जनपद के हर्षिल थाना क्षेत्रान्तर्गत खीर गाढ़ इलाके में मंगलवार दोपहर बादल फटने से भारी तबाही मच गई। घटना करीब दोपहर 1:50 बजे की है जब अचानक जलस्तर बढ़ने से धराली बाजार क्षेत्र में भारी मलबा आ गया। इससे बाजार क्षेत्र में कई भवनों, होटलों और दुकानों को गंभीर क्षति पहुंची है।

यह भी पढ़ें 👉  दशहरे की खुशियां मातम में बदलीं, रामनगर में कॉलेज छात्र समेत दो युवाओं की दर्दनाक मौत।

स्थानीय प्रशासन के अनुसार इस आपदा में जनहानि या घायलों की पुष्टि फिलहाल नहीं हो सकी है। विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

राहत और बचाव कार्य जारी
घटना की जानकारी मिलते ही राज्य प्रशासन ने तत्काल SDRF, NDRF और आर्मी को राहत और बचाव कार्यों के लिए सक्रिय कर दिया है। मौके पर पुलिस टीमें रवाना कर दी गई हैं। साथ ही एयरफोर्स से मदद के लिए रिक्विजिशन भी भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  स्मैक के खेल पर पुलिस का शिकंजा, गफूर बस्ती में नशे के आरोपी की गिरफ्तारी।

घायलों के इलाज की संभावनाओं को देखते हुए एम्स देहरादून सहित निकटवर्ती चिकित्सालयों में बेड आरक्षित कर दिए गए हैं और एम्बुलेंस को भी घटनास्थल की ओर भेजा गया है।

प्रशासन अलर्ट, जनसंपर्क हेतु हेल्पलाइन जारी
राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) ने आम जनमानस की सहायता हेतु हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं, जिन पर घटना से संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है:

यह भी पढ़ें 👉  दिनेश आर्य के स्वागत में फोटो सेशन की धूम, जाम में जूझती रही रामनगर की जनता!

🔹 जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र, हरिद्वार
📞 01374-222722, 7310913129, 7500737269
📞 टोल फ्री: 1077 | ERSS: 112

🔹 राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र, देहरादून
📞 0135-2710334, 2710335, 8218867005, 9058441404
📞 टोल फ्री: 1070 | ERSS: 112

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (USDMA) के अनुसार जैसे ही क्षेत्रीय प्रशासन से विस्तृत जानकारी प्राप्त होगी, उसे आमजन के साथ साझा किया जाएगा।

📌 रिपोर्टिंग अधिकारी: आनन्द स्वरूप, कार्यकारी अधिकारी (प्रशासन), USDMA