जहाँ बाकी क्षेत्र पंचायत सदस्य नदारद, वहीं बसंती आर्य बनीं जनता की आवाज़, जलभराव समस्या का दिनभर डटकर किया समाधान।

ख़बर शेयर करें -

जहाँ बाकी क्षेत्र पंचायत सदस्य नदारद, वहीं बसंती आर्य बनीं जनता की आवाज़, जलभराव समस्या का दिनभर डटकर किया समाधान।

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

रामनगर, 5 अगस्त:
एक ओर जहाँ रामनगर क्षेत्र के अधिकांश क्षेत्र पंचायत सदस्य जलभराव जैसी गंभीर समस्या के समय पूरी तरह से गायब नजर आए, वहीं मालधन चौड़ की नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्य बसंती आर्य ने सोमवार को मिशन मोड में काम करते हुए जनता के बीच दिनभर डटी रहीं और शाम तक जलभराव की समस्या का समाधान सुनिश्चित किया।

यह भी पढ़ें 👉  वनकर्मी पर मारपीट का आरोप, भतीजे ने खोला मोर्चा! चौकी की छत पर चढ़ा युवक, आत्मदाह की धमकी से पुलिस के उड़े होश।

मालधन चौड़ के कई घरों में भारी बारिश के बाद जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। सोमवार सुबह से ही बसंती आर्य सक्रिय हो गईं और सुबह 5 बजे से शाम 6 बजे तक मौके पर रहकर राहत कार्यों की निगरानी करती रहीं। मोटर पंप के माध्यम से पानी निकाला गया, और पटवारी को मौके पर बुलाकर रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी गई।

यह भी पढ़ें 👉  UKPSC परीक्षा पर पुलिस का अभेद्य पहरा! 7 हजार अभ्यर्थियों के लिए हाईटेक सुरक्षा, नकल माफियाओं की हर चाल होगी फेल

पीड़ब्ल्यूडी के सहायक अभियंता व जेई को भी बुलाया गया, जिन्होंने जेसीबी मंगवाकर नालियों की सफाई करवाई और घरों से पानी निकालने तक कार्य जारी रखा।

इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य बसंती आर्य के साथ महेन्द्र आर्य, ग्राम प्रधान पति गोविंद प्रसाद, मनमोहक उर्फ दीपू, गुरदीप उर्फ दीपू, पत्रकार सलीम अहमद, हिम्मत राम, चरणजीत, राजेन्द्र कुमार समेत अन्य स्थानीय लोग भी डटे रहे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता महिला मुक्केबाजों को किया सम्मानित।

जनता की समस्याओं को लेकर इस तरह की तत्परता बसंती आर्य को आम जनमानस से जोड़ती है, जबकि अन्य जनप्रतिनिधियों की अनुपस्थिति पर सवाल भी खड़े करती है।


ख़बर शेयर करें -