रामनगर श्री अग्रवाल सभा के चुनाव संपन्न, शलभ मित्तल ने मारी बाजी।

रामनगर श्री अग्रवाल सभा के चुनाव संपन्न, शलभ मित्तल ने मारी बाजी।

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

रामनगर। श्री अग्रवाल सभा रामनगर के 14 वर्षों बाद हुए चुनावों में कुल 30 प्रत्याशियों ने अपनी किस्मत आजमाई, जिनमें से 15 प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की।

यह भी पढ़ें 👉  स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, सट्टे की खाई-बाड़ी करते दूसरा दबोचा, बनभूलपुरा पुलिस की दोहरी कार्रवाई।

चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष व पारदर्शी बनाने के लिए इस बार हाईटेक तकनीक का उपयोग किया गया। पूरा मतदान परिसर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रहा। मतगणना के दौरान प्रत्येक बैलेट पेपर को बड़ी स्क्रीन पर प्रदर्शित किया गया, वहीं आम जनता के लिए परिसर के बाहर भी बड़ी स्क्रीन लगाई गई।

यह भी पढ़ें 👉  जल सृष्टि पार्क से लौटते समय सीएम धामी ने रुकवाया काफिला, बच्चों और आमजन संग खिंचवाई सेल्फी, प्रोटोकॉल से इतर आम लोगों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री, बच्चों से की बातचीत और सुनीं उनकी बातें।

चुनाव पर्यवेक्षक महापौर काशीपुर दीपक बाली एवं मुख्य चुनाव अधिकारी अंशुल जिंदल की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ। कुल 2460 मतदाताओं में से 1977 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

यह भी पढ़ें 👉  विश्वकर्मा जयंती पर नैनीताल पुलिस ने की शस्त्रों और उपकरणों की पूजा, SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी ने पुलिस लाइन में विधि-विधान से किया पूजन, पुलिसकर्मियों को दी शुभकामनाएं।

इस चुनाव में शलभ मित्तल ने सर्वाधिक 1269 मत पाकर प्रथम स्थान हासिल किया।