भारी वर्षा से नालों में उफान, पुलिस अलर्ट – सीओ सिटी मौके पर।

भारी वर्षा से नालों में उफान, पुलिस अलर्ट – सीओ सिटी मौके पर।
ख़बर शेयर करें -

भारी वर्षा से नालों में उफान, पुलिस अलर्ट – सीओ सिटी मौके पर।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

हल्द्वानी। भारी वर्षा के चलते देवखड़ी हाइडिल, कलसिया गोला बैराज, रकसिया नाला एवं दमुआडूंगा क्षेत्र में जलस्तर अचानक बढ़ गया है। नालों और खालों में पानी का बहाव तेज होने से आसपास के क्षेत्रों में खतरे की स्थिति बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ और हेमकुंट साहिब रोपवे परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, मुख्य सचिव ने की समीक्षा

क्षेत्राधिकारी सिटी नितिन लोहनी ने स्वयं मौके का निरीक्षण कर पुलिस कर्मियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए। संवेदनशील इलाकों में बैरियर लगाने के साथ ही लगातार निगरानी रखी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  🚨*KVM स्कूल में लगी आग, समय पर पहुंची फायर ब्रिगेड, सुरक्षित बचीं आसपास की संपत्तियां तीन फायर टेंडरों ने आग पर पाया काबू* 👍*जनहानि शून्य, राहत एवं बचाव कार्य सफल, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी बोले- फायर विभाग की विस्तृत रिपोर्ट के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी*

पुलिस द्वारा आसपास के लोगों को मुनादी और अनाउंसमेंट कर सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों की ओर जाने की अपील की जा रही है। उफान पर आए नाले-खाल की चपेट में आमजन न आएं, इसके लिए लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है।

👉 जिला पुलिस लगातार गश्त और भ्रमण कर हालात पर नजर बनाए हुए है।
👉 पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल प्रशासनिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  खुशियों का सफर बना मातम, नैनीताल मार्ग पर खाई में गिरी पर्यटकों की गाड़ी।

📞 सहायता हेतु हेल्पलाइन नंबर : 112 / 9411112979


ख़बर शेयर करें -