नशा मुक्त उत्तराखंड के लिए आईजी रिद्धिम अग्रवाल का बड़ा कदम, 215 आदतन नशा तस्करों पर कड़ी निगरानी, कठोर कार्रवाई की तैयारी।

नशा मुक्त उत्तराखंड के लिए आईजी रिद्धिम अग्रवाल का बड़ा कदम, 215 आदतन नशा तस्करों पर कड़ी निगरानी, कठोर कार्रवाई की तैयारी।

नशा मुक्त उत्तराखंड के लिए आईजी रिद्धिम अग्रवाल का बड़ा कदम, 215 आदतन नशा तस्करों पर कड़ी निगरानी, कठोर कार्रवाई की तैयारी।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

देहरादून/कुमाऊँ।
मा० मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखंड” विज़न को साकार करने के लिए कुमाऊँ परिक्षेत्र की आईजी श्रीमती रिद्धिम अग्रवाल ने एक ठोस कार्ययोजना तैयार की है। इस अभियान के तहत क्षेत्र में सक्रिय 215 आदतन नशा तस्करों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी और किसी भी सूरत में उन्हें कानून से छूट न मिलने देने का संकल्प लिया गया है।

आईजी अग्रवाल ने स्पष्ट किया है कि नशा कारोबारियों को अब चैन से सांस नहीं लेने दी जाएगी। हर संदिग्ध की गतिविधि और आजीविका की गहन जांच की जाएगी तथा प्रमाणित रूप से संलिप्त पाए जाने पर NDPS Act, PITNDPS Act और Gangsters Act के तहत कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  दशहरे की खुशियां मातम में बदलीं, रामनगर में कॉलेज छात्र समेत दो युवाओं की दर्दनाक मौत।

निगरानी और जवाबदेही की सख्त व्यवस्था

  • हर संदिग्ध की निगरानी के लिए उपनिरीक्षक/अपर उपनिरीक्षक नामित किए गए हैं।

  • गोपनीयता बनाए रखने के लिए संदिग्धों की सूची केवल संबंधित अधिकारी को ही उपलब्ध कराई गई है।

  • क्षेत्राधिकारी प्रतिदिन और अपर पुलिस अधीक्षक स्तर पर साप्ताहिक समीक्षा करेंगे।

  • हर माह की 10 तारीख तक विस्तृत रिपोर्ट अनिवार्य रूप से आईजी कार्यालय भेजी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  "पहले हत्या, फिर आत्महत्या की कहानी! रामनगर में नवविवाहिता की मौत के मामले में पति समेत चार गिरफ्तार”

नशे के खिलाफ नई रणनीति

आईजी अग्रवाल ने कहा कि नशे का जाल युवाओं से लेकर किशोरों और वयस्कों तक समाज की नींव को हिला रहा है। ऐसे समय में पुलिस का यह अभियान सिर्फ कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं, बल्कि समाज और आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित भविष्य देने का संकल्प है।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस की एंट्री और चोर का गेम ओवर! HF Deluxe समेत आरोपी गिरफ्तार।

समाज से अपील

आईजी ने नागरिकों से भी अपील की है कि नशे के खिलाफ इस लड़ाई में पुलिस का साथ दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत उपलब्ध कराएं।