उच्च स्तरीय बैठक में सीएम धामी ने कहा– अब धरातल पर तेज़ी से दिखे विकास

ख़बर शेयर करें -

उच्च स्तरीय बैठक में सीएम धामी ने कहा– अब धरातल पर तेज़ी से दिखे विकास

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्च स्तरीय बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश में निर्माण और नव निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि अब मानसून अवधि पूर्ण हो चुकी है, सभी विभाग धरातल पर कार्यों में तेजी लाएं।

यह भी पढ़ें 👉  *SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टीसी की कड़ी कार्यवाही से झपट्टा मारों का खेल खत्म* *SOG- मुखानी पुलिस ने 02 आरोपी गिरफ्तार, बुजुर्ग महिला से लूटा गया सोने का कुंडल बरामद किया*

 

 

लोक निर्माण विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सभी सड़कें निर्धारित समय सीमा में गड्ढा मुक्त की जाएं। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण और मरम्मत कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षतिग्रस्त सड़कों के पुनर्निर्माण एवं मरम्मत कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाए। जिन क्षेत्रों से बार-बार सड़क संबंधी शिकायतें प्राप्त हो रही हैं, वहां विशेष निगरानी रखी जाए और कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने गड्ढा मुक्त सड़क अभियान की कार्य प्रगति की साप्ताहिक समीक्षा करने  तथा 31 अक्टूबर तक पैच वर्क पूर्ण का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  भूलेख सर्वेक्षण संस्थान अल्मोड़ा बनेगा आधुनिक प्रशिक्षण केंद्र, आयुक्त रंजना राजगुरु ने दिए निर्देश।

 

 

 

बैठक में प्रमुख सचिव श्री आर.के. सुधांशु, सचिव श्री शैलेश बगोली, डॉ. पंकज पांडेय, श्री विनय शंकर पांडेय, अपर पुलिस महानिदेशक श्री ए.पी. अंशुमान, विशेष सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते एवं अपर सचिव श्री बंशीधर तिवारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर के दिव्यांग विद्यालय से दो बच्चे लापता, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस; पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं।

ख़बर शेयर करें -