एसएसपी नैनीताल ने महापुरुषों की प्रतिमाओं का अनावरण कर पुलिस बल को प्रेरित किया।

एसएसपी नैनीताल ने महापुरुषों की प्रतिमाओं का अनावरण कर पुलिस बल को प्रेरित किया।
ख़बर शेयर करें -

एसएसपी नैनीताल ने महापुरुषों की प्रतिमाओं का अनावरण कर पुलिस बल को प्रेरित किया।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

नैनीताल। 02 अक्टूबर 2025 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 156वीं और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की 121वीं जयंती के अवसर पर एसएसपी श्री प्रहलाद नारायण मीणा ने पुलिस बहुदेशीय भवन हल्द्वानी में महापुरुषों की प्रतिमाओं का अनावरण एवं माल्यार्पण किया।

यह भी पढ़ें 👉  वल्दियाखान में सड़क पर गिरा चीड़ का पेड़, कुमाऊं आयुक्त ने मौके से संभाली व्यवस्था।

इस अवसर पर एसएसपी ने पुलिस अधिनस्थों को महान विभूतियों के आदर्शों पर चलकर राष्ट्र को सशक्त और मजबूत बनाने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि गांधी जी से सत्य और अहिंसा, जबकि शास्त्री जी से मेहनत और समर्पण की सीख मिलती है। सभी पुलिस कर्मियों ने प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

यह भी पढ़ें 👉  *SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टीसी की कड़ी कार्यवाही से झपट्टा मारों का खेल खत्म* *SOG- मुखानी पुलिस ने 02 आरोपी गिरफ्तार, बुजुर्ग महिला से लूटा गया सोने का कुंडल बरामद किया*

साथ ही इस अवसर पर स्वच्छता के प्रतीक दिवस के रूप में पुलिस विभाग में कार्यरत पर्यावरण मित्रों (स्वच्छको) को उपहार वितरित कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में  प्रकाश चंद्र,  नितिन लोहनी, अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  निर्मल दर्शन नशा मुक्ति केंद्र में संयुक्त निरीक्षण, दवाइयों की अनियमितता समेत कई खामियां मिलीं।

ख़बर शेयर करें -