एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर पुलिस ने दिखाई तत्परता,  घर से नाराज़ होकर गई दो बालिकाएँ 2 घंटे में सकुशल बरामद, परिजनों ने पुलिस का जताया आभार।

ख़बर शेयर करें -

एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर पुलिस ने दिखाई तत्परता, 
घर से नाराज़ होकर गई दो बालिकाएँ 2 घंटे में सकुशल बरामद, परिजनों ने पुलिस का जताया आभार।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के दिशा-निर्देशन में जनपद नैनीताल पुलिस ने एक बार फिर अपनी तेज़ी और तत्परता का शानदार उदाहरण पेश किया है।

यह भी पढ़ें 👉  शराब के नशे में बवाल, शांति भंग करने पर 5 गिरफ्तार।

कोतवाली हल्द्वानी क्षेत्र में दो शिकायतकर्ताओं ने पुलिस को सूचना दी कि उनकी नाबालिग बेटियाँ घर से बिना बताए कहीं चली गई हैं। परिजनों की खोजबीन के बावजूद जब बच्चियों का कोई पता नहीं चला, तो पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की।

प्रभारी निरीक्षक अमर चंद्र शर्मा के निर्देशन में गठित टीम ने तकनीकी सर्विलांस और सतर्कता के आधार पर मात्र दो घंटे के भीतर दोनों बालिकाओं को बिलासपुर (जिला रामपुर, उत्तर प्रदेश) से सकुशल बरामद कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  योग को बनाएं जीवन का हिस्सा, नशे से रहें दूर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

बाल कल्याण अधिकारी की पूछताछ में दोनों ने बताया कि घरवालों द्वारा डांटे जाने से नाराज होकर वे नौकरी की तलाश में घर से निकल गई थीं। पुलिस ने उनकी काउंसलिंग कराकर उन्हें सुरक्षित उनके परिजनों के सुपुर्द किया।

यह भी पढ़ें 👉  NEET पुनर्परीक्षा पर नैनीताल पुलिस का सख्त पहरा, 11 परीक्षा केंद्र सुरक्षा घेरे में।

बच्चियों को सकुशल पाकर परिजनों ने नैनीताल पुलिस का आभार जताया और टीम की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।

बरामदगी टीम:

  • उप निरीक्षक प्रेम विश्वकर्मा, प्रभारी चौकी मंडी

  • कानि. ललित मेहरा

  • म.का. दीपा कुमारी

मीडिया सैल, नैनीताल


ख़बर शेयर करें -