मुख्यमंत्री ने की केंद्रीय मंत्री से मुलाकात, उत्तराखंड की 7 जल विद्युत परियोजनाओं को मंजूरी दिलाने का किया अनुरोध।

मुख्यमंत्री ने की केंद्रीय मंत्री से मुलाकात, उत्तराखंड की 7 जल विद्युत परियोजनाओं को मंजूरी दिलाने का किया अनुरोध।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से शिष्टाचार भेंट कर उत्तराखंड राज्य में प्रस्तावित सात जल विद्युत परियोजनाओं (कुल क्षमता 647 मेगावाट) के विकास एवं निर्माण की स्वीकृति हेतु समर्थन मांगा।

यह भी पढ़ें 👉  वैज्ञानिक से IPS अधिकारी बने डॉ. जगदीश चन्द्र, मुख्यमंत्री धामी ने बैच लगाकर किया सम्मानित, नैनीताल पुलिस में खुशी की लहर।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार गंगा एवं उसकी सहायक नदियों की निर्मलता, अविरलता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है। उन्होंने राज्य के विकास और स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन के संतुलन पर बल दिया।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने बताया कि युवाओं को खेलों के माध्यम से रोजगारपरक अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से हल्द्वानी में खेल विश्वविद्यालय स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए गौलापार क्षेत्र में लगभग 12.317 हैक्टेयर वन भूमि हस्तांतरण का प्रस्ताव वन विभाग को भेजा गया है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से इस भूमि हस्तांतरण के लिए आवश्यक कार्रवाई शीघ्र सुनिश्चित करने का अनुरोध किया।

यह भी पढ़ें 👉  पति अंकुर छाबड़ा और गुरमीत कौर उर्फ गीता कौर पर मारपीट व धमकी देने का आरोप, तीन बच्चों को वापस पाने के लिए कोतवाली पहुंची तमन्ना।

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने प्रस्ताव पर सैद्धांतिक सहमति जताते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर भारत सरकार के सचिव (पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन) तन्मय कुमार, उत्तराखंड के प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, विशेष सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते और स्थानिक आयुक्त अजय मिश्रा भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  SSP मंजूनाथ टीसी की सख्ती का दिखा असर, नैनीताल पुलिस ने 55.25 लाख के 250 गुमशुदा मोबाइल बरामद कर लौटाई लोगों की मुस्कान।