रामनगर में प्रशासन का अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन — कोसी रोड, चूड़ी गली और बाजार क्षेत्र में चला अभियान।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर में प्रशासन का अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन — कोसी रोड, चूड़ी गली और बाजार क्षेत्र में चला अभियान।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर, 09 अक्टूबर 2025। प्रशासन, पुलिस और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने आज कोसी रोड, चूड़ी गली और बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाया। अभियान के दौरान नगर पालिका द्वारा कुल 17 चालान किए गए, जिनसे ₹14,900 की चालान धनराशि वसूल की गई। वहीं, पुलिस विभाग ने 8 चालान कर ₹3,500 का जुर्माना जमा कराया।

यह भी पढ़ें 👉  जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह, की विशेष पूजा-अर्चना, देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की।

अभियान के दौरान सड़कों और फुटपाथों पर किए गए अस्थायी अतिक्रमणों को हटाया गया तथा कई दुकानों से सामान जब्त किया गया।

इस संयुक्त कार्रवाई में उपजिलाधिकारी रामनगर प्रमोद कुमार, अधिशासी अधिकारी आलोक उनियाल, पुलिस उप निरीक्षक, नगर पालिका अवर अभियंता, कर निरीक्षक एवं नगर पालिका की पूरी टीम मौजूद रही।

यह भी पढ़ें 👉  गैंगस्टर एक्ट का फरार आरोपी गिरफ्तार, जिला बदर की कार्रवाई से पहले पुलिस के हत्थे चढ़ा।

अभियान का उद्देश्य शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाना और आमजन को अतिक्रमण की समस्या से राहत दिलाना बताया गया।

यह भी पढ़ें 👉  योग को बनाएं जीवन का हिस्सा, नशे से रहें दूर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

ख़बर शेयर करें -