एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में स्कूली छात्र-छात्राओं को पढ़ाया गया जागरूकता का पाठ।

ख़बर शेयर करें -

एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में स्कूली छात्र-छात्राओं को पढ़ाया गया जागरूकता का पाठ।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के दिशा-निर्देशन में नैनीताल पुलिस द्वारा निरंतर जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जनपद के विभिन्न विद्यालयों में छात्रों को नशे के दुष्प्रभाव, साइबर अपराध से बचाव तथा यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हिमालयी राज्यों की साझा नीति पर धामी का जोर, सहयोग से होगा सतत विकास का रास्ता तय।

अभियान के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों की पुलिस टीमों ने विद्यालयों में जाकर विद्यार्थियों को सुरक्षा, अनुशासन एवं सतर्कता का संदेश दिया।

थाना काठगोदाम:
राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नवाडखेड़ा, गौलापार में पुलिस टीम ने छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों का पालन, नशे के दुष्प्रभावों तथा साइबर अपराध से बचाव संबंधी विस्तृत जानकारी दी।

थाना मुक्तेश्वर:
राजकीय इंटर कॉलेज कश्यालेख में विद्यार्थियों को डिजिटल फ्रॉड, अनजान लिंक पर क्लिक न करने और साइबर ठगी की स्थिति में 1930 नंबर पर शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया समझाई गई। साथ ही छात्रों को नाबालिग अवस्था में वाहन न चलाने, हेलमेट पहनने और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  जनसुनवाई में आयुक्त दीपक रावत सख्त, कई मामलों का मौके पर समाधान।

थाना लालकुआं:
राजकीय महिला इंटर कॉलेज लालकुआं में छात्राओं को साइबर सुरक्षा, नशा-मुक्त जीवन एवं यातायात नियमों की जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 नंबर पर कॉल करें या नजदीकी पुलिस स्टेशन में संपर्क करें।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में कमल कफलटिया समेत सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स पर पत्रकारों का वार, छवि धूमिल करने वालों पर कार्यवाही की गुहार लेकर पत्रकारों ने SSP NAINITAL को दिया ज्ञापन,  SSP बोले— पत्रकारों की सुरक्षा-सम्मान सर्वोपरि, नहीं बख्शे जाएंगे दोषी, होगी कड़ी कार्यवाही।

यह अभियान नैनीताल पुलिस की उस सतत पहल का हिस्सा है जिसके माध्यम से समाज में जागरूकता बढ़ाकर युवाओं को नशे और अपराध के रास्ते से दूर रखा जा सके।

– मीडिया सैल, नैनीताल पुलिस