खोए मोबाइल वापस मिलने पर खुशी से झूमे लोग — नैनीताल पुलिस का धन्यवाद किया।

खोए मोबाइल वापस मिलने पर खुशी से झूमे लोग — नैनीताल पुलिस का धन्यवाद किया।

खोए मोबाइल वापस मिलने पर खुशी से झूमे लोग — नैनीताल पुलिस का धन्यवाद किया।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

हल्द्वानी। जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा नागरिकों की शिकायतों पर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए खोए हुए मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को वापस सुपुर्द किए गए।

पिछले दो–तीन माह के भीतर क्षेत्र में मोबाइल गुम होने की शिकायतें प्राप्त हुई थीं। शिकायतकर्ताओं — वसीम, संध्या सिरसवाल, इरफान, सलीम एवं अक्सा — ने अपने मोबाइल फोन खोने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

यह भी पढ़ें 👉  मौनी बाबा आश्रम को मिली 44 लाख की सौगात, मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया धर्मशाला निर्माण का शिलान्यास

थाना प्रभारी श्री सुशील जोशी के नेतृत्व में वनभूलपुरा पुलिस टीम ने सर्विलांस सेल की तकनीकी सहायता से मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रेस कर कुल 05 मोबाइल फोन बरामद किए। सोमवार को सभी मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को थाना परिसर में विधिवत सुपुर्द किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा की बुनियाद को मिला सम्मान! रामनगर में बूथ अध्यक्षों और शक्ति केंद्र संयोजकों के लिए संजय डॉल्बी ने आयोजित किया विशेष समारोह।

मोबाइल प्राप्त करने पर नागरिकों ने नैनीताल पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि— “हमें अपने मोबाइल वापस मिलने की उम्मीद नहीं थी, लेकिन पुलिस की मेहनत और तत्परता से यह संभव हुआ।”

यह भी पढ़ें 👉  भगत सिंह कोश्यारी का पर्यटन कारोबारियों को संदेश, पर्यटकों को ऐसा अनुभव दें कि बार-बार रामनगर लौटने का बने मन।

जनपद पुलिस की इस सराहनीय पहल से जनता में पुलिस के प्रति विश्वास और भरोसा और अधिक मजबूत हुआ है