122 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, SOTF और किच्छा पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

122 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, SOTF और किच्छा पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

122 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, SOTF और किच्छा पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक


“ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” अभियान के तहत कुमाऊँ पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। एसओटीएफ कुमाऊँ और किच्छा पुलिस की संयुक्त टीम ने 122.25 ग्राम स्मैक के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई किच्छा के लालपुर क्षेत्र में की गई, जहां चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम संतोक सिंह (42 वर्ष) निवासी लालपुर बताया। तलाशी में उसके कब्जे से 122.25 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

यह भी पढ़ें 👉  सुरक्षा के साथ आस्था भी—नंदा देवी महोत्सव में SSP नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टीसी, मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण, अधिनस्थों को दिए निर्देश, माँ नंदा सुनंदा देवी की पूजा-अर्चना कर सभी के कुशल-मंगल की कामना।

अभियुक्त के खिलाफ थाना किच्छा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 08/21 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। वह सितंबर 2025 में भी करीब 152 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार हो चुका है और जेल से छूटने के बाद फिर से नशे के कारोबार में सक्रिय हो गया था।

यह भी पढ़ें 👉  चार राज्यों में चोरी की वारदातें, मुखानी पुलिस के हत्थे चढ़ा इंटर-स्टेट नकबजन गैंग का सदस्य।

यह कार्रवाई पुष्कर सिंह धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विजन के तहत चलाई जा रही मुहिम का हिस्सा है, जिसमें रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  कार्बेट में वन अपराधों की जांच के लिए वनकर्मियों को मिला कानूनी प्रशिक्षण, छह टीमों ने मौके पर तैयार किया क्राइम सीन।

पुलिस महानिरीक्षक ने सख्त संदेश देते हुए कहा कि कुमाऊँ क्षेत्र में नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है और इस अवैध कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

कुमाऊँ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त और लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।