रामनगर में मनाया गया सेवा और भक्ति का उत्सव — तारा चन्द्र घिल्डियाल का जन्मदिवस बना मिसाल।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर में मनाया गया सेवा और भक्ति का उत्सव — तारा चन्द्र घिल्डियाल का जन्मदिवस बना मिसाल।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर, “नेकी की दीवार” के संस्थापक एवं राजस्व उप निरीक्षक तारा चन्द्र घिल्डियाल का जन्मदिवस शुक्रवार को सेवा और भक्ति के अनूठे संगम के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर उन्होंने अपने जन्मदिन को “सेवा दिवस” के रूप में मनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम का प्रथम सत्र ज्योतिबा फुले–सावित्रीबाई फुले सायंकालीन विद्यालय, पुछड़ी में आयोजित हुआ, जहां घिल्डियाल ने विद्यालय के बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनाया। उन्होंने बच्चों को जलपान कराया और खिलौने उपहारस्वरूप भेंट किए।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि— “बच्चे देश का भविष्य हैं, इसलिए उन्हें शिक्षा में पूरी लगन और सक्रियता से जुटना चाहिए। नेकी की दीवार संस्था उनकी शिक्षा में हर संभव सहयोग करेगी।”

वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता एवं राज्य आंदोलनकारी प्रभात ध्यानी ने कहा कि, “सरकारी सेवा में रहते हुए भी तारा चन्द्र घिल्डियाल समाजहित के कार्यों में जिस प्रकार सक्रिय रहते हैं, वह अत्यंत अनुकरणीय है।”

इस अवसर पर नवेंदु मठपाल, पूनम गुप्ता, नंदराम आर्य, बालकृष्ण चंद, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि हाजी शकील अहमद, सुजल कुमार, पिंकी सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली से पहले प्रशासनिक सख्ती — रामनगर में पटाखा गोदामों का निरीक्षण, कई खामियां उजागर।

सायंकालीन सत्र में लखनपुर चुंगी पर भगवान जगन्नाथ जी के खीर प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। पूरे आयोजन स्थल पर भक्ति और उल्लास का माहौल रहा। हरिनाम संकीर्तन से वातावरण भक्तिमय बन गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने खटीमा में किया 215 फीट ऊँचे तिरंगे का लोकार्पण

श्री मधुहा हरिदास प्रभु जी ने इस अवसर पर घिल्डियाल की दीर्घायु और समाजसेवा में निरंतर प्रगति की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि, “नेकी की दीवार संस्था गरीबों और जरूरतमंदों की मदद के लिए समर्पित है। घिल्डियाल  का सेवा भाव समाज के लिए प्रेरणा है।”

अपने उद्बोधन में तारा चन्द्र घिल्डियाल ने कहा —
“सेवा ही सच्ची पूजा है। हर व्यक्ति को अपने जन्मदिन या किसी विशेष अवसर को सेवा दिवस के रूप में मनाना चाहिए। यदि हम सब थोड़ा-थोड़ा नेकी का कार्य करें, तो पूरा समाज उजाले से भर सकता है।”

कार्यक्रम का समापन कार्तिक मास के दीपदान से हुआ। इस अवसर पर श्री मधुहा हरिदास प्रभु, कल्पतरु गौरांग प्रभु, सौरभ प्रभु, कुणाल जोशी, पीयूष जोशी, सत्यप्रकाश शर्मा व उनकी धर्मपत्नी रुचि शर्मा, पूनम गुप्ता, जितेन्द्र बिष्ट, इन्द्र सिंह मनराल, घनानन्द घिल्डियाल, मनोज सती, शेखर चन्द्र नैनवाल, एडवोकेट प्रेम नैनवाल, एडवोकेट गौरव तिवारी, तहसीन खान, बसन्त लाल वर्मा, कपिल नैनवाल, इस्कॉन के आशीष वर्मा, वसीम अहमद, अमान, विजय कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।