दीपावली पर्व पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई — मिठाई, पनीर और बेकरी के नमूने जांच को भेजे गए।

दीपावली पर्व पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई — मिठाई, पनीर और बेकरी के नमूने जांच को भेजे गए।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर/हल्द्वानी,  दीपावली पर्व के दृष्टिगत आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन देहरादून तथा जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देश पर आज खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने विशेष अभियान चलाया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में ‘नैनीताल जैसी फीलिंग’, Rs. 8.64 करोड़ के जल सृष्टि पार्क का सीएम धामी ने किया लोकार्पण।

अभियान के दौरान हल्द्वानी एवं रामनगर तहसील क्षेत्रों में मिठाई के दो नमूने, एक पनीर तथा एक बेकरी उत्पाद का नमूना लिया गया। सभी नमूनों को जांच हेतु राजकीय खाद्य एवं औषधि विश्लेषण प्रयोगशाला, रुद्रपुर भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नंदा-सुनंदा के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद नैनीताल पुलिस।

आज जनपद नैनीताल में कुल चार नमूने भरे गए तथा आठ प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया।
प्रवर्तन दल में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी नैनीताल अनिल कुमार मिश्रा, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी हल्द्वानी अभय कुमार सिंह, तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी हल्द्वानी ग्रामीण नंदकिशोर शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज़ - मीट मार्केट में नियमों की खुलेआम धज्जियां, जनता की सेहत से खिलवाड़ पर FDA का शिकंजा।

विभाग ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की मिलावट की शिकायत होने पर तुरंत विभाग को सूचित करें तथा केवल उच्च गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थों का ही सेवन करें।