बढ़े बिजली बिलों पर फूटा होटल व्यवसायियों का गुस्सा, अधिशासी अभियंता से की कड़ी वार्ता।

ख़बर शेयर करें -

बढ़े बिजली बिलों पर फूटा होटल व्यवसायियों का गुस्सा, अधिशासी अभियंता से की कड़ी वार्ता।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

 

रामनगर।
जिम कॉर्बेट क्षेत्र के होटल व्यवसायी इन दिनों बढ़े बिजली बिलों से त्रस्त हैं। लगातार कई महीनों से भारी बिल आने पर बुधवार को होटल संगठन के पदाधिकारी और सदस्य अधिशासी अभियंता विद्युत श्री गोविंद सिंह कार्की से मिले और बिलिंग प्रक्रिया की गड़बड़ियों पर खुलकर नाराज़गी जताई।

यह भी पढ़ें 👉  महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने किया रामनगर स्टेशन व कोच केयर सेंटर का गहन संरक्षा निरीक्षण।

 

 

 

जिम कॉर्बेट रिजॉर्ट्स जीएम एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव कुमार साह, के नेतृत्व में आज होटल व्यवसाइयों ने जिसमें होटल संगठन के उपसचिव अनिल बोठियाल, कोषाध्यक्ष मुकेश कांडपाल, प्रताप मेहरा, रवि बधानी, दीपक शर्मा समेत कई होटल स्वामी और कर्मचारीयो ने अधिशासी अभियंता से मुलाकात की।

 

 

 

होटल स्वामियों ने बताया कि पिछले कई महीनों से बिजली के बिल औसतन दोगुने से भी अधिक आ रहे हैं, जबकि खपत में कोई उल्लेखनीय बढ़ोतरी नहीं हुई है। इससे छोटे और मध्यम होटल संचालकों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री के निर्देश पर अलर्ट मोड में उत्तराखण्ड पुलिस, सड़कों पर उतरे अधिकारी।

 

 

 

अधिशासी अभियंता गोविंद सिंह कार्की ने प्रतिनिधिमंडल की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और कहा कि विभाग की ओर से बिलिंग प्रक्रिया की विस्तृत जांच कराई जाएगी। यदि किसी उपभोक्ता के बिल में त्रुटि पाई जाती है, तो उसका तत्काल सुधार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की दो दर्दनाक घटनाएँ — SSP ने संभाला मोर्चा* *💔दोहरे हत्याकांड और गुलदार हमले पर SSP नैनीताल पहुंचे पीड़ितों के बीच, दिया न्याय का आश्वासन*

 

 

 

राजीव शाह ने कहा कि, “हम सरकार और विभाग से अपील करते हैं कि पर्यटन क्षेत्र की आर्थिक स्थिति को देखते हुए होटल उद्योग को राहत दी जाए। बढ़े हुए बिजली बिल न केवल व्यवसाय को प्रभावित कर रहे हैं, बल्कि रोजगार पर भी असर डाल रहे हैं।”