रन टू लीव नैनीताल और शिक्षकों की पहल से छात्र मोहित साहू का सपना हुआ पूरा, मिली रेसिंग साइकिल।

रन टू लीव नैनीताल और शिक्षकों की पहल से छात्र मोहित साहू का सपना हुआ पूरा, मिली रेसिंग साइकिल।
ख़बर शेयर करें -

रन टू लीव नैनीताल और शिक्षकों की पहल से छात्र मोहित साहू का सपना हुआ पूरा, मिली रेसिंग साइकिल।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

नैनीताल,  संघर्ष और सपनों की प्रेरक कहानी लिखी गई जब ‘रन टू लीव नैनीताल’ और क्षेत्र के शिक्षक साथियों ने छात्र मोहित साहू की मदद के लिए हाथ बढ़ाया।
मोहित साहू को उनकी सपनों की रेसिंग साइकिल दिलाने के लिए संगठन और शिक्षकों ने मिलकर कुल ₹54,000 की सहायता राशि प्रदान की।

यह भी पढ़ें 👉  यातायात प्रबंधन और कानून व्यवस्था को मिलेगा 'हाईटेक' बूस्ट एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. की पहल पर पुलिस मुख्यालय ने उपलब्ध कराए अत्याधुनिक ड्रोन्स।

जानकारी के अनुसार, ‘रन टू लीव नैनीताल’ द्वारा मोहित को Rs. 14,000 की आर्थिक सहायता दी गई, जबकि शिक्षक साथियों ने Rs. 40,000 का सहयोग किया। इस नेक कार्य में नमिता पाठक, परम सिंह और दीपक रावत ने प्रमुख भूमिका निभाई।

यह भी पढ़ें 👉  दुर्गा देवी–मैदावन मार्ग खोलो” : पूर्व सैनिकों ने सांसद अनिल बलूनी से लगाई गुहार, बोले– हजारों युवाओं को मिलेगा रोजगार।

अब मोहित साहू के पास वह रेसिंग साइकिल है, जिसके सहारे वह अपने खेल सपनों को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ सकेगा।
स्थानीय नागरिकों और शिक्षकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के सहयोग से ही प्रतिभाशाली छात्रों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।