तेज ध्वनि और पटाखा फोड़ने वाली बुलैट पर सीपीयू व यातायात पुलिस का चला डंडा।

रोशनी पाण्डेय- सह सम्पादक

रुद्रपुर – यातायात निदेशालय देहरादून उत्तराखंड व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टीसी के के निर्देश यातायात पुलिस व सीपीयू द्वारा रेट्रो साइलेंसर का उपयोग करने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया गया। जिसके तहत सीपीयू व यातायात पुलिस द्वारा तेज ध्वनि और पटाखा फोड़ने वाली बुलैट मोटरसाइकिल की चेकिंग की गई। पुलिस ने ऐसे वाहनों के खिलाफ एमबी एक्ट में चालानी कार्रवाई करते हुए वाहनों चालकों को सख्त हिदायत दी।

यह भी पढ़ें 👉  हर चौराहे और मेले में पुलिस दिखाई दे रही है, व्यवस्था बहुत अच्छी है”—श्रद्धालु, SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के कुशल मार्गदर्शन में नैनीताल पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की श्रद्धालुओं ने की जमकर सराहना, माँ नंदा-सुनंदा महोत्सव में चप्पे-चप्पे पर पुलिस की मुस्तैदी, दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने कहा—सुरक्षित माहौल और बेहतर व्यवस्थाओं से बढ़ा भरोसा।

 

वही पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस तरह का अभियान भविष्य में जारी रहेगा। आपकों बता दें कि कुछ लोगों द्वारा प्रेशर हॉर्न और पटाखा फोड वाहनों की संख्या शहर में लगातार बढ़ रही है। जिसके बाद पुलिस ने ऐसे वाहनों के खिलाफ यातायात निदेशालय देहरादून उत्तराखंड और जनपद ऊधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया।इस दौरान ऐसे वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।