रामनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पोक्सो एक्ट में तीन आरोपी गिरफ्तार।

रामनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पोक्सो एक्ट में तीन आरोपी गिरफ्तार।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर। नाबालिग से जुड़े मामले में रामनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 27 अक्टूबर 2025 को वादीनी की तहरीर पर थाना रामनगर में एफआईआर संख्या 387/25 धारा 64 बीएनएस व 3/4 पोक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम पुलिस का एक्शन: नौ मुकदमों में नामजद मनीष छह महीने के लिए जिला बदर, गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर हाइडिल गेट, चिल्किया रामनगर से अभियुक्त फरमान पुत्र जराफत हुसैन, जीशान पुत्र अब्दुल रहमान और शोएब पुत्र शरीफ अहमद को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों को आवश्यक कार्यवाही के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।