एसएसपी ने परेड में लिया परफॉर्मेंस रिव्यू — महिला शक्ति को किया प्रोत्साहित, दिया नकद पुरस्कार।

ख़बर शेयर करें -

एसएसपी ने परेड में लिया परफॉर्मेंस रिव्यू — महिला शक्ति को किया प्रोत्साहित, दिया नकद पुरस्कार।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

नैनीताल, 28 नवम्बर 2025।
पुलिस लाइन नैनीताल में शुक्रवार को भव्य साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया, जिसकी अगुवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने की। परेड के दौरान जवानों की ड्रिल, शारीरिक दक्षता तथा वेपन हैंडलिंग का बारीकी से निरीक्षण किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सट्टे की खाई-बाड़ी पर पुलिस का शिकंजा, बनभूलपुरा से एक गिरफ्तार।

इस दौरान महिला, पुरुष तथा यातायात पुलिस की अलग-अलग टुकड़ियों द्वारा शस्त्राभ्यास और वेपन हैंडलिंग का अभ्यास कराया गया। वेपन हैंडलिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर महिला आरक्षी कौशल्या त्रिकोटी को एसएसपी द्वारा नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ ने कहा कि पुलिस विभाग में महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रही हैं, इसलिए हर मोर्चे पर उनका आगे रहना आवश्यक है। उन्होंने महिला कर्मियों को हर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने तथा शस्त्र संचालन की पूरी जानकारी रखने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  अफवाहों पर न दें ध्यान! बाबा के दरबार में आज 20,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन स्थानीय जनता और होटल बुकिंग वालों को कोई रोक-टोक नहीं, शटल सेवा चल रही है लगातार — SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी 

परेड के दौरान आवंटित सरकारी वाहनों की लॉगबुक, फिटनेस और मेंटेनेंस की भी गहन समीक्षा की गई। वाहन चालकों को निर्देशित किया गया कि वाहन से संबंधित कमियों को तुरंत दुरुस्त कराया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन को लेकर सचिवालय में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक।

परेड में एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र, सीओ हल्द्वानी नितिन लोहनी, सीओ रामनगर सुमित पांडे, सीओ नैनीताल अमित कुमार, सीओ रविकांत सेमवाल, प्रतिसार निरीक्षक हरकेश सिंह सहित सभी थाना, चौकी एवं शाखा प्रभारी तथा अन्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

— मीडिया सैल, नैनीताल पुलिस


ख़बर शेयर करें -