सीओ हल्द्वानी नितिन लोहनी का सीबीसीआईडी स्थानांतरण, नैनीताल पुलिस ने भावभीनी विदाई दी।

ख़बर शेयर करें -

सीओ हल्द्वानी नितिन लोहनी का सीबीसीआईडी स्थानांतरण, नैनीताल पुलिस ने भावभीनी विदाई दी।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

हल्द्वानी। सीओ हल्द्वानी  नितिन लोहनी का सीबीसीआईडी सेक्टर हल्द्वानी में स्थानांतरण होने पर नैनीताल पुलिस द्वारा शुक्रवार को भावभीनी विदाई दी गई।
एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने उनके समर्पण, बेहतर कार्यकुशलता और शांतिपूर्ण कानून व्यवस्था बनाए रखने में दिए गए योगदान की सराहना करते हुए भविष्य की तैनाती के लिए शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें 👉  *🚩 बाबा के दरबार में उमड़ा जनसागर' — कैंची धाम में 36 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन* *खचाखच भरे मेला क्षेत्र में SSP NAINITAL डॉ. मंजूनाथ टीसी ने खुद संभाली सुरक्षा, यातायात और व्यवस्थाओं की कमान*

नितिन लोहनी वर्ष 2021 से जनपद में सेवाएं दे रहे थे। इस अवधि में वे क्रमशः क्षेत्राधिकारी रामनगर, क्षेत्राधिकारी भवाली, क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन, और इसके उपरांत क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी पद पर नियुक्त रहे।
अपने कार्यकाल में उन्होंने कई संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण मामलों में प्रभावी कार्रवाई करते हुए जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

यह भी पढ़ें 👉  मोदी के नेतृत्व में भारत ने लिखी विकास की नई गाथा : भावना मेहरा।

विदाई समारोह में पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. जगदीश चन्द्रा, सीओ रामनगर श्री सुमित पांडे, सीओ नैनीताल अमित कुमार, तथा प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन नैनीताल हरकेश सिंह उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  गदरपुर में अंतर्राष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का सीएम धामी ने लिया जायजा।

— मीडिया सैल, नैनीताल पुलिस