अस्पताल इमरजेंसी में दो गुटों का बवाल, स्टाफ से बदसलूकी के बाद सेवाएं बाधित।

अस्पताल इमरजेंसी में दो गुटों का बवाल, स्टाफ से बदसलूकी के बाद सेवाएं बाधित।
ख़बर शेयर करें -

अस्पताल इमरजेंसी में दो गुटों का बवाल, स्टाफ से बदसलूकी के बाद सेवाएं बाधित।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक


राजधानी देहरादून स्थित दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल की इमरजेंसी एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवालों के घेरे में आ गई है। रविवार देर रात युवकों के दो गुटों के बीच पहले पलटन बाजार क्षेत्र में झड़प हुई, जिसके बाद मामला अस्पताल की इमरजेंसी तक पहुंच गया। यहां दोनों गुटों में जमकर मारपीट हुई और बीच-बचाव करने पहुंचे स्टाफ व डॉक्टरों के साथ भी अभद्रता की गई।

यह भी पढ़ें 👉  बोनट पर दोस्त, सड़क पर रफ्तार… कैची धाम मार्ग पर थार चालक की स्टंटबाजी पड़ी भारी।

बताया जा रहा है कि पलटन बाजार में हुए विवाद में एक गुट के कुछ युवक घायल हो गए थे। उनके साथी उन्हें उपचार के लिए दून अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। इसी दौरान दूसरे गुट के युवक भी अस्पताल पहुंच गए और इमरजेंसी के अंदर ही दोनों पक्षों में दोबारा मारपीट शुरू हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर युवा कांग्रेस का सेवा अभियान, वृक्षारोपण और शरबत वितरण से दिया संदेश।

हंगामा बढ़ता देख इमरजेंसी में तैनात स्टाफ और डॉक्टरों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन आरोप है कि युवकों ने उनके साथ भी बदसलूकी की। इससे आक्रोशित होकर डॉक्टरों ने इमरजेंसी का गेट बंद कर दिया। कुछ समय के लिए एंबुलेंस को भी बाहर ही रोक दिया गया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में करने की कोशिश की। देर रात करीब डेढ़ बजे तक स्थिति पूरी तरह शांत नहीं हो सकी थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, वहीं डॉक्टरों को समझाकर इमरजेंसी सेवाएं दोबारा शुरू कराने के प्रयास किए जा रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यपाल ने नैनीताल में पर्यटन, स्वरोजगार और वनाग्नि नियंत्रण पर दिए अहम निर्देश, सीडीओ अरविंद पांडेय ने राज्यपाल को गिनाईं नैनीताल की विकास उपलब्धियां।

घटना के बाद एक बार फिर दून अस्पताल की इमरजेंसी में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।