आधार कार्ड अपडेट के लिए जनता परेशान, सीमित केंद्रों पर बढ़ी भीड़।

आधार कार्ड अपडेट के लिए जनता परेशान, सीमित केंद्रों पर बढ़ी भीड़।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर।
क्षेत्र के तहसील परिसर में स्थित अधिकृत आधार केंद्र के लंबे समय से बंद रहने के कारण स्थानीय नागरिकों को आधार कार्ड अपडेट कराने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में रामनगर क्षेत्र में केवल ब्लॉक परिसर, पोस्ट ऑफिस और एक मॉल में स्थित कुल तीन केंद्र ही संचालित हैं, जो बढ़ती मांग के मुकाबले बेहद अपर्याप्त साबित हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  वीकेंड पर कैंची धाम जाने से पहले जान लें ट्रैफिक प्लान, 10 और 11 अक्टूबर को भारी वाहनों पर प्रतिबंध।

जानकारी के अनुसार इन केंद्रों पर प्रतिदिन मात्र 25 से 30 उपभोक्ताओं को ही आधार अपडेट की सुविधा दी जा रही है, जबकि आधार संशोधन कराने वाले लोगों की संख्या हजारों में है। सीमित स्लॉट होने के कारण शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले नागरिकों को कई-कई दिनों तक चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। स्थिति यह है कि लोग अपना नंबर सुनिश्चित करने के लिए कड़ाके की ठंड में सुबह पांच से छह बजे ही केंद्रों के बाहर लाइन लगाने को मजबूर हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मानव तस्करी के खिलाफ उत्तराखंड में बड़ा मंथन, पंतनगर सम्मेलन में छह राज्यों और नेपाल के प्रतिनिधि होंगे शामिल।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के लिए यह इंतजार जोखिम भरा है। सर्द मौसम में घंटों खड़े रहना स्वास्थ्य के लिए भी गंभीर समस्या बन सकता है। नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि तहसील परिसर स्थित आधार केंद्र को शीघ्र पुनः शुरू किया जाए अथवा अतिरिक्त अस्थायी केंद्र खोलकर प्रतिदिन की सीमा बढ़ाई जाए।

यह भी पढ़ें 👉  नए थाना भवन में गुणवत्ता और सुविधाओं का बेहतर समन्वय—एसएसपी ने किया बेतालघाट भवन का निरीक्षण, हस्तांतरण से पूर्व परिसर की व्यवस्थाएं परखी, महत्वपूर्ण निर्देश दिए, कार्यदायी संस्था पेयजल निगम के निर्माण कार्य की सराहना।

लोगों का कहना है कि आधार कार्ड आज हर सरकारी योजना, बैंकिंग और अन्य आवश्यक सेवाओं के लिए अनिवार्य दस्तावेज बन चुका है, ऐसे में आधार अपडेट जैसी मूलभूत सुविधा का अभाव आमजन के लिए बड़ी परेशानी बन रहा है।